लाइव न्यूज़ :

गोदरेज समूह के चेयरमैन ने की मोदी सरकार से अपील, कहा- उद्योग जगत को दें और प्रोत्साहन, व्यक्तिगत इनकम टैक्स की दरें करें कम

By भाषा | Updated: October 3, 2019 15:32 IST

कॉरपोरेट कर कम करने से उद्योग जगत में सुधार की संभावना के बारे में पूछे जाने पर गोदरेज समूह के चेयरमैन आदि गोदरेज कहा, ‘‘यह काम करेगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह अच्छा साबित होगा लेकिन और उपाय करने की जरूरत है। निजी आयकर की दरें भी कम की जानी चाहिये।’’

Open in App
ठळक मुद्देगोदरेज समूह के चेयरमैन आदि गोदरेज ने बृहस्पतिवार को कहा कि अर्थव्यवस्था की सुस्त पड़ती रफ्तार को गति देने के लिये सरकार को उद्योगों को और राहत देने के साथ ही व्यक्तिगत आयकर की दरें कम करनी चाहिये। उन्होंने भारत आर्थिक सम्मेलन में यहां कहा कि इन कदमों से राजकोषीय स्थिति प्रभावित हो सकती है लेकिन सरकार को ये उपाय करने चाहिये।

गोदरेज समूह के चेयरमैन आदि गोदरेज ने बृहस्पतिवार को कहा कि अर्थव्यवस्था की सुस्त पड़ती रफ्तार को गति देने के लिये सरकार को उद्योगों को और राहत देने के साथ ही व्यक्तिगत आयकर की दरें कम करनी चाहिये। उन्होंने भारत आर्थिक सम्मेलन में यहां कहा कि इन कदमों से राजकोषीय स्थिति प्रभावित हो सकती है लेकिन सरकार को ये उपाय करने चाहिये।

उन्होंने कहा, ‘‘सरकार को और राहत के उपाय करने चाहिये।’’ गोदरेज ने कहा, ‘‘अर्थव्यवस्था की मौजूदा वृद्धि दर सुस्त है और हमें इसे तेज करने की जरूरत है। हमें आर्थिक वृद्धि को उठाने की जरूरत है और यदि इसके कारण राजकोषीय घाटा भी बढ़ जाये तो मुझे नहीं लगता इससे फर्क पड़ता है। यह निश्चित किया जाना चाहिये।’’

कॉरपोरेट कर कम करने से उद्योग जगत में सुधार की संभावना के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘‘यह काम करेगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह अच्छा साबित होगा लेकिन और उपाय करने की जरूरत है। निजी आयकर की दरें भी कम की जानी चाहिये।’’

गोदरेज ने कहा कि मांग में नरमी अब लगभग स्पष्ट दिख रही है। उन्होंने वृद्धि तेज करने, विशेषकर एफएमसीजी क्षेत्र के लिये, के उपायों के बारे में कहा, ‘‘जीडीपी वृद्धि नरम है। हमें अर्थव्यवस्था को मजबूती देने तथा जीडीपी वृद्धि दर को तेज करने के लिये और उपाय करने की जरूरत है।’’ 

टॅग्स :एनडीए सरकारआयकर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारTDS Rules Change 2026: सीनियर सिटीजन्स के लिए अब जरूरी हुआ नया फॉर्म, जानें क्या है खास

कारोबारNew Income Tax Act: बैंक ब्याज पर कब और कितना कटेगा TDS? जानें पूरी डिटेल

कारोबारTax Deadline 2026: कहीं छूट न जाए डेडलाइन! 31 मार्च तक हर करदाता के लिए जरूरी हैं ये 3 काम

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें