लाइव न्यूज़ :

सीमा शुल्क निकासी में आसानी से चिकित्सा उपकरणों के वितरण में तेजी आएगी: लॉजिस्टिक्स कंपनी

By भाषा | Updated: May 3, 2021 18:58 IST

Open in App

मुंबई, तीन मई कोरोना वायरस से संबंधित आपातकालीन चिकित्सा उपकरणों के आयात में भारी बढ़ोतरी के बीच लॉजिस्टिक्स उद्योग ने कहा है कि सीबीआईसी द्वारा इन उत्पादों की सीमा शुल्क निकासी के लिए हाल में उठाए गए कदमों से उनके तेजी से वितरण में मदद मिलेगी।

केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) ने हाल ही में एक अधिसूचना जारी कर कुछ वस्तुओं के आयात की मंजूरी की प्रक्रिया को सरल बनाया था।

डीएचएल एक्सप्रेस ने कहा कि इस फैसले से लॉजिस्टिक्स कंपनियों को आपातकालीन चिकित्सा उपकरणों के लिए तेजी से मंजूरी पाने में मदद मिलेगी और महामारी के प्रकोप को काबू में पाया जा सकेगा।

डीएचएल एक्सप्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और प्रबंध निदेशक आर एस सुब्रमण्यन ने कहा, ‘‘कोविड-19 महामारी और शारीरिक दूरी के नए नियमों के चलते सीमा शुल्क सहित हम में से ज्यादातर कम कर्मचारियों के साथ काम करने के लिए मजबूर हैं।’’

उन्होंने कहा कि सीमा शुल्क विभाग द्वारा प्रक्रियाओं को स्पष्ट करने और व्यवस्था को सरल बनाने से इन वस्तुओं की निकासी में तेजी आएगी।

एक्सप्रेस इंडस्ट्री काउंसिल ऑफ इंडिया के सीईओ विजय कुमार ने कहा, ‘‘हमें यह जानकर खुशी है कि संकट की इस घड़ी में भारतीय सीमा शुल्क ने जीवन बचाने के लिए गंभीर रूप से आवश्यक ऑक्सीजन कंसंट्रेटर के आयात पर बुनियादी सीमा शुल्क को समाप्त कर दिया है।’’

उन्होंने कहा कि विभाग बिना किसी बाधा के इन वस्तुओं की निकासी के लिए लॉजिस्टिक्स कंपनियों के साथ मिलकर काम कर रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?