लाइव न्यूज़ :

चालू खाते का अधिशेष 30 जून को समाप्त तिमाही में बढ़कर 6.5 अरब डॉलर पर

By भाषा | Updated: September 30, 2021 22:22 IST

Open in App

मुंबई, 30 सितंबर देश के चालू खाते में 30 जून 2021 को समाप्त तिमाही में 6.5 अरब डॉलर का अधिशेष रहा है। यह सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का 0.9 प्रतिशत है।

आरबीआई के आंकड़ों के अनुसार व्यापार घाटे में कमी और सेवा प्राप्तियों में वृद्धि के कारण यह स्थिति बनी है।

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीएआई) ने बृहस्पतिवार को कहा कि इससे पिछले वित्त वर्ष की चौथी यानी जनवरी-मार्च तिमाही में चालू खाते का घाटा 8.1 अरब डॉलर था जो कि जीडीपी का 1.0 प्रतिशत था। वहीं, एक साल पहले की इसी अवधि में चालू खाते का अधिशेष 19.1 अरब डॉलर था, जो सकल घरेलू उत्पाद का 3.7 प्रतिशत रहा था।

इसके अलावा कोविड-19 महामारी से प्रभावित वित्त वर्ष 2020-21 में चालू खाते में 0.9 प्रतिशत का अधिशेष रहा था। जबकि वित्त वर्ष 2019-20 के दौरान इसमें 0.9 प्रतिशत की कमी

आई थी।

आरबीआई के अनुसार, ‘‘चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के दौरान देश के चालू खाते में 6.5 अरब डॉलर का अधिशेष दर्ज किया जो जीडीपी का 0.9 प्रतिशत है। वही इससे पिछली वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में चालू खाते में 8.1 अरब डॉलर का घाटा यानी जीडीपी का एक प्रतिशत घाटा रहा था।’’

केंद्रीय बैंक ने कहा कि वित्त वर्ष 2021-22 की पहली तिमाही में चालू खाते में अधिशेष का मुख्य कारण व्यापार घाटे के 41.7 अरब डॉलर से कम होकर 30.7 अरब डॉलर रहना बताया है। वहीं सेवाओं में शुद्ध प्राप्ति बढ़ी है।

देश में विदेशी मुद्रा की कुल प्राप्ति और कुल भुगतान के अंतर को चालू खाते का घाटा कहा जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख