लाइव न्यूज़ :

सीएससी एसपीवी ने शुरू किया कृषि सेवा ई-पोर्टल; बीज, उर्वरक आसानी से खरीद सकेंगे किसान

By भाषा | Updated: May 30, 2021 18:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 मई सीएससी ई-गवर्नेंस इंडिया लिमिटेड (सीएससी एसपीवी) ने रविवार को कृषि सेवाओं के लिए एक ई-बाजार पोर्टल शुरू किया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य किसानों की मदद करना है। इसके जरिये किसान बीज, उर्वरक, कीटनाशक जैसी चीजें आसानी से खरीद सकेंगे।

सीएससी एसपीवी इलेक्ट्रानिक्स और आईटी मंत्रालय के तहत आने वाली एक विशेष उद्देश्यीय इकाई है जो अपने सामान्य सेवा केंद्रो के जरिए उपभोक्ताओं को कई इलेक्ट्रॉनिक सेवाएं उपलब्ध कराती है।

इस कृषि सेवा पोर्टल के जरिए किसान बीज, उर्वरक, कीटनाशक, मवेशियों का चारा और दूसरे कृषि निवेश उत्पाद खरीद सकते हैं।

सीएससी एसपीवी ने एक बयान में कहा, "भारत के कृषि समुदाय में 86 प्रतिशत हिस्सा रखने वाले छोटे और मझोले किसानों को सशक्त करने के लक्ष्य से सीएससी ई-गवर्नेंस इंडिया लिमिटेड (सीएससी एसपीवी) ने एक विशिष्ट कृषि सेवा पोर्टल शुरू किया है जो उनके लिए बाजार के तौर पर काम करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?