लाइव न्यूज़ :

अक्टूबर में कच्चा तेल उत्पादन घटा, प्राकृतिक गैस उत्पादन 25 प्रतिशत बढ़ा

By भाषा | Updated: November 23, 2021 19:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 नवंबर भारत का कच्चे तेल का उत्पादन अक्टूबर में 2.15 प्रतिशत घट गया, जबकि प्राकृतिक गैस का उत्पादन 25 प्रतिशत बढ़ गया।

सरकार की तरफ से मंगलवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, अक्टूबर, 2021 में सरकारी स्वामित्व वाली पेट्रोलियम कंपनियों का उत्पादन कम होने से कच्चे तेल का उत्पादन घटकर 25.1 लाख टन रहा।

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, अक्टूबर महीने में ओएनजीसी का कच्चा तेल उत्पादन चार फीसदी कम रहा जबकि ऑयल इंडिया (ओआईएल) का उत्पादन 1.46 प्रतिशत नीचे आया। तेल के मामले में आयात पर निर्भरता कम करने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। इसके बावजूद भारत अपनी 85 प्रतिशत तेल जरूरत आयात से ही पूरी करता है।

दूसरी तरफ प्राकृतिक गैस के उत्पादन के लिए अक्टूबर का महीना अच्छा साबित हुआ। रिलायंस-बीपी के केजी-डी6 क्षेत्रों से उत्पादन बढ़ने से इस माह प्राकृतिक गैस का उत्पादन 25 प्रतिशत बढ़ गया।

बीते महीने भारत में 3.01 अरब घन मीटर प्राकृतिक गैस का उत्पादन हुआ जो 24.7 प्रतिशत अधिक है। इसमें निजी कंपनियों के शानदार प्रदर्शन का योगदान रहा क्योंकि सरकारी कंपनी ओएनजीसी का उत्पादन 4.4 प्रतिशत गिरा है।

अक्टूबर में तेल शोधन गतिविधियों में भी बढ़त दर्ज की गई। मांग बढ़ने की वजह से इस महीने में तेलशोधन इकाइयों ने अक्टूबर, 2020 की तुलना में 14 प्रतिशत ज्यादा कच्चे तेल का शोधन किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित