लाइव न्यूज़ :

रिपोर्ट का दावा, अर्थव्यवस्था को ‘झटका’ दे सकती हैं कच्चे तेल की कीमतें

By भाषा | Updated: January 6, 2019 13:22 IST

अप्रैल से सितंबर, 2018 के दौरान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में 12 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

Open in App

कच्चे तेल की कीमतों में अचानक तेजी आने से देश की वृहद आर्थिक स्थिरता प्रभावित हो सकती है। 

भारतीय रिजर्व बैंक के एक अध्ययन में आगाह किया गया है कि यदि कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आती है, तो इससे चालू खाते का घाटा (कैड) बढ़ सकता है, मुद्रास्फीति तथा राजकोषीय घाटे के आंकड़े प्रभावित हो सकते हैं, जिससे ऊंची वृद्धि का लाभ ‘नदारद’ हो सकता है। 

अध्ययन में कहा गया है कि भारत कच्चे तेल के आयात पर काफी हद तक निर्भर है। वह अपनी जरूरत का 80 प्रतिशत से अधिक कच्चा तेल आयात करता है। ऐसे में वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से भारतीय अर्थव्यवस्था को ‘झटका’ लग सकता है। 

रिपोर्ट में कहा गया है कि कैड के अलावा कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से मुद्रास्फीति तथा राजकोषीय घाटा भी प्रभावित हो सकता है। 

अप्रैल से सितंबर, 2018 के दौरान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में 12 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

साल के मध्य में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी की वजह मांग बढ़ना रहा। वैश्विक वृद्धि दर में सुधार, भू राजनैतिक जोखिमों और आपूर्ति पक्ष की दिक्कतों की वजह से भी कच्चे तेल के दाम में तेजी आई। हालांकि, नवंबर, 2018 के मध्य से कच्चे तेल की कीमतों में उल्लेखनीय गिरावट आई, लेकिन इनमें उतार-चढ़ाव बना हुआ है। 

केंद्रीय बैंक के अर्थशास्त्रियों की रिपोर्ट ‘कच्चे तेल की कीमतों से कैड, मुद्रास्फीति तथा राजकोषीय घाटे पर प्रभाव’ में कहा गया है कि कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि से कैड की स्थिति प्रभावित होती है और इसे सिर्फ ऊंची वृद्धि दर से अंकुश में नहीं रखा जा सकता। ऐसे में कच्चे तेल के झटके से कैड से जीडीपी का अनुपात बढ़ता है। 

अध्ययन में निष्कर्ष निकाला गया है कि सबसे खराब स्थिति में जबकि कच्चा तेल 85 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचता है, तो ऐसे में कच्चे तेल की वजह से घाटा 106.4 अरब डॉलर पर पहुंच सकता है जो कि जीडीपी के 3.61 प्रतिशत के बराबर होगा। 

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित