लाइव न्यूज़ :

अंतरराष्ट्रीय बजार में कच्चे तेल की कीमत में भारी गिरावट, 34 सालों के निचले स्तर पर पहुंचा

By सुमित राय | Updated: April 20, 2020 22:17 IST

डब्ल्यूटीआई कच्चे तेल का दाम टूट कर 10.34 डॉलर प्रति बैरल पर आया, जो 1986 के बाद इसका न्यूनतम स्तर है।

Open in App
ठळक मुद्देअंतरराष्ट्रीय बजार में कच्चे तेल की कीमतें 34 साल के न्यूनतम स्तर पर पहुंच गई।कच्चा तेल का भाव गिर कर सोमवार को 10.34 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया था।बाद में मामूली सुधार देखा गया और यह 10.82 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

अंतरराष्ट्रीय बजार में कच्चे तेल की कीमतों में सोमवार को बड़ी गिरावट दर्ज की गई और यह 34 साल के न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया। कोरोना वायरस महामारी के कारण मांग निचले स्तर पर पहुंचने के बाद अंतरराष्ट्रीय बजार में अमेरिकी वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट कच्चा तेल का भाव गिर कर सोमवार को 10.34 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया था। यह 1986 के बाद इसका सबसे निचला स्तर है।

कोरोना वायरस संकट की वजह से दुनियाभर में घटी तेल की मांग के चलते इसकी कीमतें लगातार गिर रही हैं। बाद में इसमें कुछ सुधार दिखा वैश्वक मानक समय (ग्रीनविच मीन टाइम) के अनुसार दोपहर तीन बजे (भारतीय समय रात 8.30 बजे) इसमें मामूली सुधार देखा गया और यह 10.82 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा था। फिर भी यह शुक्रवार के मुकाबले 41 प्रतिशत कम था।

व्यापारियों ने कहा कि कीमत में यह गिरावट चिंताजनक है क्योंकि मई डिलीवरी के अनुबंधों का निस्तारण सोमवार शाम तक कर दिया जाना है लेकिन कोई निवेशक तेल की वास्तविक डिलिवरी लेना नहीं चाह रहा है।

बता दें कि कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के कारण दुनियाभर के ज्यादातर देशों में लॉकडाउन जारी है और इस कारण कारखानों में कामकाज ठप है, सड़क एवं रेल परिवहन बंद है और उड़ानें निलंबित है। इस कारण तेल की खपत में जबरदस्त गिरावट आई है। भारत में पेट्रोल और डीजल की बिक्री 64  प्रतिशत से अधिक कम हुई है, जबकि विमान ईंधन की खपत में 90 प्रतिशत की बड़ी गिरावट आई है। 

सोमवार (19 अप्रैल) को दिल्ली में पेट्रोल 69.59 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है। मुंबई में 76.31 रुपये प्रति लीटर, कोलकाता में 73.30 रुपये प्रति लीटर और चेन्नई में 72.28 रुपये प्रति लीटर है। डीजल के की बात करें तो दिल्ली में डीजल की कीमत आज 62.29 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में डीजल 66.21 रुपये और कोलकाता में 65.62 रुपये प्रति लीटर है। चेन्नई में डीजल 65.71 रुपये प्रति लीटर है।

टॅग्स :पेट्रोल का भावडीजल का भावपेट्रोलडीजल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 2 अप्रैल की सुबह जारी हुए तेल के दाम, जानें आज कितनी खाली होगी जेब

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?