लाइव न्यूज़ :

ओपेक, सहयोगी देशों के उत्पादन में सतर्क वृद्धि के फैसले के बाद कच्चा तेल सात साल के उच्च स्तर पर

By भाषा | Updated: October 4, 2021 21:42 IST

Open in App

फ्रैंकफर्ट, चार अक्टूबर (एपी) तेल निर्यातक देशों के संगठन (ओपेक) और संबद्ध तेल उत्पादक देशों (ओपेक प्लस) द्वारा महामारी के दौरान उत्पादन में की गई कमी को क्रमिक रूप से बहाल करने के फैसले के बाद कच्चे तेल की कीमतों में सोमवार को उछाल आया।

ओपेक प्लस देशों ने नवंबर में उत्पादन सिर्फ चार लाख बैरल प्रतिदिन बढ़ाने पर सहमति जताई है।

वियना स्थित तेल उत्पादन देशों के इस समूह द्वारा सोमवार को किया गया यह फैसला तय कार्यक्रम के अनुसार है। वर्ष 2020 में महामारी के चलते मांग में भारी कमी के बाद उत्पादन में कटौती की गई थी। हालांकि, तब से हालात बदल गए हैं और वैश्विक अर्थव्यवस्था में सुधार हुआ है।

इसके अलावा प्राकृतिक गैस की कीमतों में असामान्य रूप बढ़ोतरी के चलते एशिया में कुछ देश बिजली उत्पादकों को प्राकृतिक गैस की जगह तेल आधारित संयंत्रों को अपनाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं, जिससे कच्चे तेल की कीमतों में इजाफा हो रहा है।

न्यूयॉर्क मर्केंटाइल एक्सचेंज में कच्चे तेल की कीमत 3 प्रतिशत बढ़कर 78.17 डॉलर प्रति बैरल हो गई, जो 2014 के बाद सबसे अधिक है। ब्रेंट अंतरराष्ट्रीय मानक दिन में 2.8% की वृद्धि के साथ 81.48 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गया, जो तीन साल में सबसे अधिक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?