हाजिर मांग से कच्चातेल वायदा कीमतों में तेजी

By भाषा | Updated: July 23, 2021 14:24 IST2021-07-23T14:24:27+5:302021-07-23T14:24:27+5:30

Crude oil futures rise on spot demand | हाजिर मांग से कच्चातेल वायदा कीमतों में तेजी

हाजिर मांग से कच्चातेल वायदा कीमतों में तेजी

नयी दिल्ली, 23 जुलाई मजबूत हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को बढ़ाया जिसके बाद वायदा कारोबार में शुक्रवार को कच्चा तेल की कीमत छह रुपये की तेजी के साथ 5,349 रुपये प्रति बैरल हो गयी।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में कच्चातेल के अगस्त डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत छह रुपये अथवा 0.11 प्रतिशत की तेजी के साथ 5,349 रुपये प्रति बैरल हो गई जिसमें 6,443 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से कच्चातेल वायदा कीमतों में तेजी आई।

वैश्विक स्तर पर, न्यूयॉर्क में वेस्ट टैक्सास इंटरमीडिएट कच्चे तेल का दाम 0.24 प्रतिशत की गिरावट के साथ 71.74 डालर प्रति बैरल रह गया। वैश्विक मानक माने जाने वाले ब्रेंट क्रूड का दाम 0.18 प्रतिशत की गिरावट के साथ 73.66 डालर प्रति बैरल रह गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Crude oil futures rise on spot demand

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे