लाइव न्यूज़ :

हरियाणा में फसल विविधिकरण योजना ‘मेरा पानी मेरी विरासत’ पोर्टल पर पंजीकरण 25 जून तक: जेपी दलाल

By भाषा | Updated: June 3, 2021 21:45 IST

Open in App

भिवानी, तीन जून हरियाणा के कृषि मंत्री जेपी दलाल ने बृहस्पतिवार को कहा कि कृषि विभाग द्वारा शुरू कि गई फसल विविधिकरण योजना ‘मेरा पानी मेरी विरासत’ के तहत पोर्टल पर पंजीकरण किया जा रहा है। इसके तहत किसान विविधिकरण योजना के तहत उगाई जाने वाली फसलों के लिये प्रोत्साहन राशि प्राप्त करने को 25 जून तक पंजीकरण करवा सकते हैं।

हुए कृषि मंत्री जेपी दलाल ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में गिरते भू-जल स्तर के दृष्टिगत फसल विविधिकरण योजना ‘मेरा पानी मेरी विरासत’ लागू की गई हैं। विभाग द्वारा गत वर्ष इस योजना को लागू किया गया था। योजना के तहत गत वर्ष प्रदेश में लगभग एक लाख एकड़ धान की फसल का वैकल्पिक फसलों द्वारा विविधिकरण किया गया। इस वर्ष फसल विविधिकरण के तहत दो लाख एकड़ भूमि को लाने का लक्ष्य रखा गया हैं।

उन्होंने बताया कि यह योजना पूरे प्रदेश में लागू की गई हैं। इस योजना के तहत किसानों को धान के स्थान पर वैकल्पिक फसलों कपास, मक्का, दलहन, मूंगफली, गवार, अरण्डी, सब्जियां व फल की बिजाई करनी होगी जिसके फलस्वरूप प्रति एकड़ सात हजार रूपए की प्रोत्साहन राशि दो किस्तों में दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत सभी वैकल्पिक फसलों को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सरकार द्वारा खरीदा जाएगा। इस फसल विविधिकरण योजना के अंतर्गत सभी वैकल्पिक फसलों का बीमा भी विभाग द्वारा करवाया जाएगा जिसके प्रीमियम की अदायगी प्रोत्साहन राशि से की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?