लाइव न्यूज़ :

क्रॉम्पटन ग्रीव्स को बिक्री में 10-15 प्रतिशत वृद्धि की उम्मीद

By भाषा | Updated: March 20, 2021 15:29 IST

Open in App

कोयंबटूर, 20 मार्च तमिलनाडु में सीलिंग फैन बाजार की अग्रणी कंपनी क्रॉम्पटन ग्रीव्स कंज्यूमर इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड को चालू वित्त वर्ष में भी 10 से 15 प्रतिशत की सालाना वृद्धि की उम्मीद है। कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी है।

तमिलनाडु में कंपनी के सीलिंग पंखों की श्रृंखला ‘अधि वेग कैटरिन मनन’ का दबदबा है। इस श्रृंखला को राज्य में 20 साल से अधिक हो गए हैं।

अधिकारी ने कहा कि गर्मियों के सीजन से एक बार फिर साबित होगा कि क्राम्पटन ग्रीव्स उपभोक्ताओं की पहली पसंद बनी हुई है।

कंपनी ने पिछले चार वर्ष में देशभर में एक करोड़ पंखों की बिक्री की है। इसमें से 30 से 33 प्रतिशत बिक्री तमिलनाडु में हासिल हुई है।

क्रॉम्पटन ग्रीव्स कंज्यूमर इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड के उपाध्यक्ष रंगराजन श्रीराम ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘क्रॉम्पटन हाईस्पीड तमिलनाडु के बाजार में शीर्ष पंखा ब्रांड बन गया है। हम उपभोक्ताओं की जरूरतों को समझते हैं और अपने उत्पाद को उसके अनुकूल बनाते हैं।

तमिलनाडु में बाजार हिस्सेदारी के बारे में श्रीराम ने कहा कि राज्य में बिकने वाले 10 में से पांच पंखे क्रॉम्पटन ग्रीव्स के होते हैं। हमारी बाजार हिस्सेदारी 50 प्रतिशत है।

श्रीराम ने कहा कि ये उत्पाद तमिलनाडु के बाजारों में बिक्री केन्द्रों के साथ-साथ अमेजन और फ्लिपकार्ट जैसे ई-कॉमर्स मंच पर भी उपलब्ध हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत