लाइव न्यूज़ :

जेट एयरवेज के बाद अब इंडिगो में संकट, इस वजह से प्रमोटरों में मची खींचतान

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: May 17, 2019 08:14 IST

दोनों प्रमोटरों के बीच उस समय मतभेद हुए जबकि भाटिया को लगा कि गंगवाल एयरलाइन में अपनी टीम बढ़ा रहे हैं, ताकि कंपनी पर उनका वर्चस्व ज्यादा हो सके.

Open in App
ठळक मुद्देदोनों प्रमोटर्स ने विवाद को सुलझाने के लिए लॉ फर्म का सहारा लिया है.कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए इंडिगो के प्रबंधकों को कंपनी के निदेशक मंडल का पूरा समर्थन है.

जेट एयरवेज के बंद होने के बाद अब देश की सबसे सफल और फायदेमंद एयरलाइन इंडिगो के दो प्रमोटरों एवं सह-संस्थापकों राहुल भाटिया और राकेश गंगवाल के बीच मतभेद सामने आए हैं. व्यवसाय का विस्तार करने और कंपनी में ज्यादा दबदबे के मुद्दे पर दोनों के बीच मतभेद हुए हैं. अब दोनों ने विवाद को सुलझाने के लिए लॉ फर्म का सहारा लिया है. सूत्रों के अनुसार, दोनों प्रमोटरों के बीच उस समय मतभेद हुए जबकि भाटिया को लगा कि गंगवाल एयरलाइन में अपनी टीम बढ़ा रहे हैं, ताकि कंपनी पर उनका वर्चस्व ज्यादा हो सके.

गंगवाल एक अमेरिकी नागरिक और नॉन-एग्जिक्यूटिव निदेशक हैं. उनके पास विमानन उद्योग में 30 वर्ष से ज्यादा का अनुभव है. वे पूर्व में अमेरिका की यूनाइटेड एयरलाइंस और यूएस एयर में शीर्ष पदों पर काम कर चुके हैं. उनका एयरलाइन में तकरीबन 37 प्रतिशत हिस्सा है. इंडिगो में भाटिया की हिस्सेदारी 38 प्रतिशत है. सस्ते दाम में हवाई सफर मुहैया कराने वाली इंडिगो अब इंटरनेशनल मार्केट में आने की योजना बना रही है.

गंगवाल को लगता है कि व्यवसाय का विस्तार करते समय आक्रामक रणनीति अपनाई जानी चाहिए, जबकि भाटिया का मानना है कि आगामी खतरों को ध्यान में रखते हुए सावधानी से आगे बढ़ा जाना चाहिए. भाटिया और गंगवाल ने क्रमश: जेएसए लॉ और खेतान एंड कंपनी लॉ फर्म हायर की हैं. घरेलू विमान यात्री सेवा बाजार में इंडिगो की करीब 44 प्रतिशत हिस्सेदारी है.

सीईओ बोले- रणनीति अब भी वही

इंडिगो के सीईओ रोनोजोय दत्ता ने कर्मचारियों को लिखे एक ई-मेल में कहा है कि वृद्धि को लेकर हमारी रणनीति अब भी अपरिवर्तित है. कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए इंडिगो के प्रबंधकों को कंपनी के निदेशक मंडल का पूरा समर्थन है.

टॅग्स :इंडिगो
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार2 अप्रैल से घरेलू-अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर 275 रुपये से लेकर 10,000 रुपये तक ईंधन शुल्क?, एयरलाइन इंडिगो में महंगा हुआ हवाई सफर?

कारोबारIndiGo ने विलियम वॉल्श को सीईओ नियुक्त किया, 3 अगस्त 2026 तक संभालेंगे पदभार

भारतविमान में 161 यात्री, आईजीआई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, विशाखापत्तनम से आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी

कारोबारऑपरेशनल संकट के बाद इंडिगो के CEO पीटर एल्बर्स ने दिया इस्तीफा, राहुल भाटिया ने अंतरिम पद संभाला

भारतIran-Israel ‘war’: मिडिल ईस्ट में वॉर से एयरस्पेस बंद होने के बीच दिल्ली एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइज़री

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित