लाइव न्यूज़ :

क्रेडिट सुइस ने 10 लाख डॉलर की कोविड चिकित्सीय सहायता दी

By भाषा | Updated: May 17, 2021 17:48 IST

Open in App

मुंबई, 17 मई क्रेडिट सुइस ने भारत में कोविड़-19 के खिलाफ लड़ाई में मदद के लिए बड़े शहरों में आपात दवाओं एवं दूसरे चिकित्सा उपकरण खरीदने की खातिर दो परमार्थ संगठनों को 10 लाख डॉलर (7.5 करोड़ रुपए) की सहायता दी है।

स्विस ब्रोकरेज कंपनी ने सोमवार को एक नोट में कहा कि इस धनराशि का इस्तेमाल मुंबई, पुणे, नयी दिल्ली और बेंगलुरु में महत्वपूर्ण चिकित्सीय आपूर्तियां, ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर और आईसीयू के उपकरण खरीदने में किया जाएगा।

पिछले साल कंपनी ने मुंबई और पुणे के सात अस्पतालों में आवश्यक उपकरण खरीदने के लिए कंसर्न इंडिया फाउंडेशन और यूनाइटेड वे मुंबई को 4.5 करोड़ रुपए (6,00,000 डॉलर) का अनुदान दिया था।

बैंक ने गिव इंडिया के कोविड प्रतिक्रिया कोष के लिए आंतरिक कर्मचारी दान के जरिए 2.8 करोड़ रुपए की अतिरिक्त धनराशि जुटायी है। बैंक इस तरह से जुटायी राशि के साथ एक दूसरे दान में अपनी तरफ से उतनी ही और राशि शामिल करेगी।

नयी धनराशि कंसर्न इंडिया फाउंडेशन और गिव इंडिया फाउंडेशन को दी जाएगी ताकि वे इसका इस्तेमाल मुंबई, पुणे, नयी दिल्ली और बेंगलुरु के कोविड अस्पतालों में महत्वपूर्ण चिकित्सीय आपूर्तियां, ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर और आईसीयू के उपकरण खरीदने के लिए कर सकें।

क्रेडिट सुइस इंडिया के मुख्य कार्यकारी मिकी दोशी ने कहा कि बैंक भारत में कोविड की स्थिति को लेकर काफी चिंतित है और मुश्किल की इस घड़ी में देश के लोगों के साथ पूरी एकजुटता से खड़ा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख