लाइव न्यूज़ :

बैंकों का ऋण 5.51 प्रतिशत बढ़ा, जमा में 11.11 प्रतिशत की हुई वृद्धि

By भाषा | Updated: August 15, 2020 05:47 IST

सालाना आधर पर बैंकों का गैर-खाद्य ऋण जून, 2020 में 6.7 प्रतिशत बढ़ा। यह लगभग मई, 2020 के स्तर के बराबर ही है। जून, 2019 में बैंकों का गैर-खाद्य ऋण सालाना आधार पर 11.1 प्रतिशत ऊंचा था।

Open in App
ठळक मुद्देजून, 2019 के अंत में यह सालाना आधार पर 8.7 प्रतिशत बढ़ा था।उद्योग को को दिए गए ऋण में जून, 2020 के अंत में एक साल पहले से 2.2 प्रतिशत की गिरावट रही।

मुंबई: बैंकों का ऋण और जमा 31 जुलाई को समाप्त पखवाड़े के अंत में सालाना आधार पर क्रमश: 5.51 प्रतिशत और 11.11 प्रतिशत बढ़कर 102.65 लाख करोड़ रुपये और 141.61 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गयी। रिजर्व बैंक के ताजा आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है। दो अगस्त, 2019 को समाप्त पखवाड़े में बैंकों का ऋण 97.29 लाख करोड़ रुपये और जमा 127.44 लाख करोड़ रुपये रहा था। 

सालाना आधर पर बैंकों का गैर-खाद्य ऋण जून, 2020 में 6.7 प्रतिशत बढ़ा। यह लगभग मई, 2020 के स्तर के बराबर ही है। जून, 2019 में बैंकों का गैर-खाद्य ऋण सालाना आधार पर 11.1 प्रतिशत ऊंचा था। जून में कृषि और संबद्ध गतिविधियों के लिए कर्ज सालाना आधार पर 2.4 प्रतिशत ऊंचा रहा।

जून, 2019 के अंत में यह सालाना आधार पर 8.7 प्रतिशत बढ़ा था। उद्योग को को दिए गए ऋण में जून, 2020 के अंत में एक साल पहले से 2.2 प्रतिशत की गिरावट रही। पिछले साल के जून के अंत में इसमें 6.4 प्रतिशत रही थी। बड़े उद्योगों को रिण 3.7 प्रतिशत बढ़ा जो पिछले साल समान महीने में 7.6 प्रतिशत बढ़ा था। 

जून, 2020 के अंत में सेवा क्षेत्र को ऋण में 10.7 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई, जो पिछले साल समान महीने में 13 प्रतिशत रही थी। आंकड़ों के अनुसार इसी तरह जून की माप्तित पर व्यक्तिगत ऋण में 10.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। जून, 2019 में इसमें 16.6 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी। 

टॅग्स :बैंकिंग
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबारBank Holidays in April 2026: अप्रैल 2026 में छुट्टियों की भरमार, समय पर निपटा लें अपने जरूरी काम

कारोबारNew Rules 2026: बैंकिंग से लेकर ट्रेवल तक, ये 5 बदलाव जो हर भारतीय को जानना जरूरी

कारोबारBank Holiday: ईद-उल-फितर पर बैंक बंद रहेंगे या खुले? 20 और 21 मार्च के बैंक अवकाश पर बड़ी अपडेट, यहाँ देखें लिस्ट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम