लाइव न्यूज़ :

राज्यों के लिए कर्ज की लागत बढ़कर दो माह के उच्चस्तर 6.91 प्रतिशत पर

By भाषा | Updated: October 5, 2021 22:40 IST

Open in App

मुंबई, पांच अक्टूबर भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समीक्षा से पहले राज्यों की कर्ज की लागत 0.06 प्रतिशत बढ़कर दो माह के उच्चस्तर 6.91 प्रतिशत पर पहुंच गई है। माना जा रहा है कि केंद्रीय बैंक मौद्रिक समीक्षा में प्रणाली से अतिरिक्त नकदी हटाकर उदार मौद्रिक नीति को सामान्य करने की शुरुआत कर सकता है।

चालू ऋण सत्र की दूसरी छमाही की पहली नीलामी के दौरान 17 राज्यों ने मंगलवार को साप्ताहिक नीलामियों में 22,809 करोड़ रुपये जुटाए। यह अधूसचित राशि से 55 करोड़ रुपये ऊपर है। गुजरात ने जहां अतिरिक्त 500 करोड़ रुपये स्वीकार किए, वहीं पंजाब ने अधिसूचित 500 करोड़ रुपये में से सिर्फ 55 करोड़ रुपये स्वीकार किए।

विभिन्न राज्यों और परिपक्वताओं के बीच कर्ज की औसत भारित लागत बढ़कर दो माह के उच्चस्तर 6.91 प्रतिशत पर पहुंच गई, जो पिछले सप्ताह की तुलना में 0.06 प्रतिशत अधिक है।

केयर रेटिंग्स के एक नोट में कहा गया है कि इससे आज नीलामी के लिए रखे गए 10 साल के सरकारी बांड तथा 10 साल के जी-सेक (सरकारी प्रतिभूति) के बीच अंतर बढ़कर 0.68 प्रतिशत हो गया, जो एक सप्ताह पहले 0.65 प्रतिशत था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?