लाइव न्यूज़ :

क्रेडिट कार्ड, संपत्ति के बदले कर्ज के भुगतान में ‘चूक’ बढ़ी : रिपोर्ट

By भाषा | Updated: December 23, 2020 17:14 IST

Open in App

मुंबई, 23 दिसंबर खुदरा ऋण क्षेत्र में कर्ज के भुगतान में खासा इजाफा हो रहा है। सबसे अधिक चूक संपत्ति के बदले कर्ज और क्रेडिट कार्ड के भुगतान में हो रही है। क्रेडिट इन्फॉर्मेशन ब्यूरो की बुधवार को जारी रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।

ट्रांसयूनियन सिबिल ने कहा, ‘‘अगस्त के अंत तक 90 दिन के बाद क्रेडिट कार्ड के जरिये बकाया कर्ज पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 0.51 प्रतिशत बढ़कर 2.32 प्रतिशत पर पहुंच गया। वहीं संपत्ति के एवज में कर्ज पर चूक 0.34 प्रतिशत बढ़कर 3.96 प्रतिशत पर पहुंच गई।’’

ब्यूरो ने कहा कि क्रेडिट कार्ड के भुगतान में चूक से पता चलता है कि अर्थव्यवस्था में व्यापक सुस्ती है। इसके अलावा महामारी की वजह से लोगों के वेतन में कटौती हुई है और बड़ी संख्या में लोगों का रोजगार भी छिन गया है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि क्रेडिट कार्ड के कर्ज का भुगतान ग्राहकों की भुगतान की प्राथमिकता में निचले स्तर पर होता है। ग्राहक पहले अपने अन्य ऋण खातों का भुगतान करना पसंद करते हैं।

वहीं संपत्ति के बदले ऋण छोटी इकाइयों द्वारा कार्यशील पूंजी की जरूरत को पूरा करने के लिए किया जाता है। कोविड-19 से पहले ही इस खंड में चूक बढ़ रही थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम