लाइव न्यूज़ :

अक्टूबर में क्रेडिट कार्ड के लिए पूछताछ एक साल पहले से अधिक हुई: ट्रांसयूनियन सिबिल

By भाषा | Updated: November 30, 2020 16:58 IST

Open in App

मुंबई, 30 नवंबर क्रेडिट कार्डधारकों या क्रेडिट कार्ड की जानकारी के संबंध में बैंकों द्वारा अनुरोध के मामले इस साल अक्टूबर में एक साल पहले की समान अवधि के मुकाबले अधिक रहे।

क्रेडिट सूचना कंपनी ट्रांसयूनियन सिबिल ने कहा कि ये आंकड़े बताते हैं कि कोविड-19 के चलते लगाए गए लॉकडाउन में राहत के बाद उपभोक्ता आर्थिक गतिविधियों में सुधार हुआ है।

गौरतलब है कि त्योहारी मौसम और लॉकडाउन में राहत के चलते अक्टूबर में कई आर्थिक सूचकांकों में सुधार हुआ। हालांकि, कई विश्लेषकों को संदेह है कि क्या यह मांग आगे भी जारी रहेगी।

आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने पिछले सप्ताह कहा था कि मांग की स्थिरता पर नजर बनाए रखने की जरूरत है।

ग्राहक की ऋण इतिहास के लिए बैंकों या वित्तीय संस्थानों द्वारा किए जाने वाले अनुरोध अप्रैल में एक साल पहले की समान अवधि के मुकाबले पांच प्रतिशत घट गए थे, हालांकि जुलाई में इसमें 61 प्रतिशत का सुधार हुआ और अक्टूबर में यह आंकड़ा पिछले साल के मुकाबले 106 प्रतिशत अधिक रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?