लाइव न्यूज़ :

क्राफ्ट्समैन ऑटोमेशन के आईपीओ को पहले दिन 55 प्रतिशत अभिदान

By भाषा | Updated: March 15, 2021 20:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 मार्च वाहन कलपुर्जा कंपनी क्राफ्ट्समैन ऑटोमेशन के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को सोमवार को बोली के पहले दिन 55 प्रतिशत अभिदान मिला।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के पास उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार 824 करोड़ रुपये के आईपीओ के तहत 21,31,410 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं। आईपीओ का आकार 38,69,714 शेयरों का है।

पात्र-संस्थागत निवेशक खंड में नौ प्रतिशत तथा खुदरा निवेशक खंड में 1.06 गुना अभिदान मिला।

आईपीओ के तहत 150 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए गए हैं। इसके अलावा 45,21,450 इक्विअी शेयरों की बिक्री पेशकश की गई है।

आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 1,488-1,490 रुपये प्रति शेयर है।

क्राफ्ट्समैन ऑटोमेशन ने शुक्रवार को एंकर निवेशकों से 247 करोड़ रुपये जुटाए थे। कंपनी आईपीओ से जुटाई गई राशि का इस्तेमाल अपने कर्ज के भुगतान तथा सामान्य कॉरपोरेट कामकाज के लिए करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार