लाइव न्यूज़ :

COVID-19: भारतीय निर्यातकों को अब अमेरिका और यूरोप से ऑर्डरों के लिए मिल रही ‘पूछताछ’

By भाषा | Updated: May 21, 2020 05:47 IST

निर्यातकों के प्रमुख संगठन फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गेनाइजेशन (फियो) के अध्यक्ष शरद कुमार सराफ ने कहा कि ऑर्डरों की स्थिति अब कुछ सुधरी है, लेकिन क्षेत्र को पटरी पर लाने के लिए कम से कम छह माह लगेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देनिर्यातकों ने सीमित श्रमबल के साथ अपनी विनिर्माण इकाइयों का परिचालन शुरू कर दिया। कोविड-19 महामारी की वजह से लागू लॉकडाउन के बीच अब निर्यातकों को अमेरिका, फ्रांस और स्पेन जैसे देशों से कपड़ा, चमड़ा और इंजीनियरिंग उत्पादों के ऑर्डरों के लिए पूछताछ मिलने लगी है।

निर्यातकों ने सीमित श्रमबल के साथ अपनी विनिर्माण इकाइयों का परिचालन शुरू कर दिया। कोविड-19 महामारी की वजह से लागू लॉकडाउन के बीच अब निर्यातकों को अमेरिका, फ्रांस और स्पेन जैसे देशों से कपड़ा, चमड़ा और इंजीनियरिंग उत्पादों के ऑर्डरों के लिए पूछताछ मिलने लगी है।

निर्यातकों के प्रमुख संगठन फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गेनाइजेशन (फियो) के अध्यक्ष शरद कुमार सराफ ने कहा कि ऑर्डरों की स्थिति अब कुछ सुधरी है, लेकिन क्षेत्र को पटरी पर लाने के लिए कम से कम छह माह लगेंगे।

सराफ ने कहा, ‘‘कारखाने शुरू हो गए हैं, लेकिन हमें श्रमिकों की कमी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। हमें अमेरिका और यूरोपीय देशों से ऑर्डरों के लिए पूछताछ मिल रही है।’’

फियो के महानिदेशक अजय सहाय ने कहा कि अब स्थिति कुछ बेहतर है। अमेरिका और यूरोप के खरीदारों ने घरेलू कंपनियों से बातचीत शुरू कर दी है। सहाय ने कहा, ‘‘हमारा अनुमान है कि अभी कुछ और माह तक निर्यात नकारात्मक दायरे में रहेगा।

मई में निर्यात 30 से 40 प्रतिशत घट सकता है। हमें उम्मीद है कि अक्टूबर से हम कुछ सकारात्मक वृद्धि दर्ज करने लगेंगे।’’ इसी तरह की राय जताते हुए लुधियाना के निर्यातक एस सी रल्हन ने कहा कि इंजीनियरिंग निर्यातकों को फ्रांस, ब्रिटेन, स्पेन और अमेरिका जैसे देशों से पूछताछ मिल रही है।

भारतीय परिधान निर्यात संवर्द्धन परिषद (एईपीसी) के चेयरमैन ए शक्तिवेल ने कहा कि पूछताछ के मामले में यूरोप की स्थिति अमेरिका से बेहतर है। उन्होंने कहा, ‘‘दुकानों के बजाय हमें ऑनलाइन स्टोरों से अधिक ऑर्डर मिल रहे हैं।’’

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियाबिज़नेसअमेरिकाब्रिटेनलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित