लाइव न्यूज़ :

अदालत ने मेडिक्लेम प्रीमियम संबंधी परिपत्र पर रोक लगाने से इनकार किया, बीमा कंपनियों से मांगा जवाब

By भाषा | Updated: April 5, 2021 22:19 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच अप्रैल दिल्ली उच्च न्यायालय ने सोमवार को सार्वजनिक क्षेत्र के साधारण बीमा बीमा संघ (जीआईपीएसए) के 21 फरवरी के परिपत्र पर रोक लगाने से इनकार कर दिया, जिसके जरिए चार सरकारी बीमा कंपनियों के सेवारत और सेवानिवृत्त कर्मचारियों के मेडिक्लेम प्रीमियम को बढ़ाया गया है।

हालांकि, उच्च न्यायालय ने इस संबंध में केंद्र, जीआईपीएसए और चार सरकारी बीमा कंपनियों से जवाब मांगा है।

याचिका में परिपत्र को चुनौती दी गई है, जिसके जरिए बीमा प्रीमियम को मौजूदा मेडिक्लेम प्रीमियम के मुकाबले 47.75 प्रतिशत बढ़ा दिया गया है। परिपत्र एक अप्रैल से प्रभावी है।

न्यायमूर्ति प्रतिभा एम सिंह ने भारतीय बीमा महासंघ की याचिका पर केंद्र, जीआईपीएसए, नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड, न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड और यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड को नोटिस जारी किया है।

भारतीय बीमा महासंघ ने उक्त चार बीमा कंपनियों और भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के कर्मचारी संघों के साथ मिलकर याचिका दायर की है। इस मामले की अगली सुनवाई 19 अगस्त को होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'