लाइव न्यूज़ :

अदालत ने सीसीआई से एफसीपीएल मामले में अमेजन को जारी नोटिस पर जल्द निर्णय को कहा

By भाषा | Updated: November 16, 2021 17:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 नवंबर दिल्ली उच्च न्यायालय ने मंगलवार को भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) को निर्देश दिया कि अमेजन को फ्यूचर कूपंस प्राइवेट लि. (एफसीपीएल) में निवेश के लिए दी गई मंजूरी रद्द करने के मुद्दे पर अमेरिकी कंपनी को जारी कारण बताओ नोटिस पर तेजी से फैसला किया जाए।

अमेजन को एफसीपीएल में निवेश के लिए दी गई मंजूरी को फ्यूचर समूह ने चुनौती दी है।

मुख्य न्यायाधीश डी एन पटेल और न्यायमूर्ति ज्योति सिंह की पीठ ने कहा कि फैसला मामले के तथ्यों पर लागू नियमों, कानून और सरकार की नीति के अनुसार लिया जाए और पक्षकारों को सुनवाई का पर्याप्त अवसर दिया जाए।

अदालत कनडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) की एक याचिका पर सुनवाई कर रही थी, जिसमें लगभग 6,000 व्यापारियों के हितों की रक्षा करने की मांग की गई है। इन व्यापारियों ने फ्यूचर समूह को 10,000 करोड़ रुपये के सामान की आपूर्ति की थी और उन्हें समूह से भुगतान लेना है।

अदालत ने कहा कि वह इस मुद्दे को तय करने की इच्छुक नहीं है और कैट की याचिका का निपटारा कर दिया।

वरिष्ठ अधिवक्ता सौरभ कृपाल के माध्यम से दायर याचिका में कहा गया कि अमेजन ने 2019 में एफसीपीएल में निवेश के लिए सीसीआई की मंजूरी छल, धोखाधड़ी, गलत बयानी और झूठे प्रतिनिधित्व के जरिये हासिल की थी।

अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एन वेंकटरमण और सीसीआई का प्रतिनिधित्व करने वाले वकील मनु चतुर्वेदी ने अदालत को बताया किया कि प्रतिस्पर्धा आयोग चार जनवरी को अमेजन को सुनवाई के लिए बुलाने पर विचार कर रहा है, जिसके बाद मामले पर फैसला किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?