देश का निर्यात अक्टूबर में 42.33 प्रतिशत बढ़कर 35.47 अरब डॉलर पर

By भाषा | Updated: November 1, 2021 20:02 IST2021-11-01T20:02:59+5:302021-11-01T20:02:59+5:30

Country's exports up 42.33 percent to $35.47 billion in October | देश का निर्यात अक्टूबर में 42.33 प्रतिशत बढ़कर 35.47 अरब डॉलर पर

देश का निर्यात अक्टूबर में 42.33 प्रतिशत बढ़कर 35.47 अरब डॉलर पर

नयी दिल्ली, एक नवंबर भारत का वस्तुओं का निर्यात अक्टूबर में 42.33 प्रतिशत बढ़कर 35.47 अरब डॉलर पर पहुंच गया। सरकार द्वारा सोमवार को जारी शुरुआती आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।

अक्टूबर, 2020 में निर्यात 24.92 अरब डॉलर और अक्टूबर, 2019 में 26.23 अरब डॉलर रहा था।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, "अक्टूबर, 2021 में भारत का वस्तुओं का निर्यात 35.47 अरब डॉलर रहा, जो अक्टूबर, 2020 के 24.92 अरब डॉलर से 42.33 प्रतिशत और अक्टूबर, 2019 के 26.23 अरब डॉलर से 35.21 प्रतिशत अधिक है।"

इस दौरान देश का आयात भी अक्टूबर, 2020 के 34.07 अरब डॉलर से 62.49 प्रतिशत बढ़कर 55.37 अरब डॉलर हो गया। यह अक्टूबर, 2019 में 37.99 अरब डॉलर था।

आंकड़ों के अनुसार, अक्टूबर, 2021 में व्यापार घाटा 19.9 अरब डॉलर और अप्रैल-अक्टूबर, 2021 के दौरान 98.71 अरब डॉलर रहा।

इस साल अक्टूबर में सोने का आयात 5.1 अरब डॉलर रहा, जो एक साल पहले 2.49 अरब डॉलर था। इसमें 104.25 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Country's exports up 42.33 percent to $35.47 billion in October

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे