लाइव न्यूज़ :

देश का सूचना प्रौद्योगिकी पर व्यय 2021 में 81.9 अरब डॉलर पर पहुंचने का अनुमान : गार्टनर

By भाषा | Updated: November 23, 2020 18:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 नवंबर देश में सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) उत्पाद और सेवाओं पर व्यय 2021 में सालाना छह प्रतिशत बढ़कर 81.9 अरब डॉलर हो जाने का अनुमान है। शोध कंपनी गार्टनर की सोमवार को जारी रपट के मुताबिक इसकी बड़ी वजह कारोबारी सॉफ्टवेयर और आईटी सेवाओं में वृद्धि होना है।

रपट में 2020 में देश का आईटी पर व्यय 79.3 अरब डॉलर रहने का अनुमान व्यक्त किया गया है। यह 2019 के स्तर से 8.4 प्रतिशत नीचे है।

गार्टनर रिसर्च के उपाध्यक्ष अरुप रॉय ने कहा, ‘‘ कोविड-19 के चलते बाजाार में अनिश्चित हालात और नकदी का प्रवाह कम होने से भारतीय प्रतिष्ठानों की कई डिजिटल परियोजनाएं धरी रह गयीं।’’

उन्होंने कहा कि जो कंपनियां महामारी से पहले डिजिटल तौर पर तैयार थी वे इसके असर को सीमित करने में सफल रहीं।

रॉय ने कहा,‘‘महामारी की यह हालत कई संगठनों को नींद से जगाने वाली है। ताकि वह अपने आईटी ढांचे और रणनीति को सुदृढ़ करें और 2021 में आईटी पर अपवना व्यय बढ़ाएं।’’

वर्ष 2020 में उपकरण और डेटा सेंटर श्रेणी में सबसे अधिक गिरावट रही। इनके क्रमश: 26 प्रतिशत और 1.2 प्रतिशत गिरने का अनुमान है। वहीं कारोबारी सॉफ्टवेयर, आईटी सेवाओं और संचार सेवाओं पर व्यय में क्रमश: सात प्रतिशत, 3.7 प्रतिशत और 4.9 प्रतिशत वृद्धि रहने का अनुमान है।

रपट में कहा गया है कि 2021 में कंपनियों और कारोबारों के प्रमुख कार्यकारियों द्वारा आईटी पर अधिक खर्च करने का अनुमान है। वहीं सभी क्षेत्रों के लिए 2021 में ‘डिजिटल इंडिया’ मिशन एक महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा। इससे भी आईटी पर व्यय बढ़ने का अनुमान है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम