लाइव न्यूज़ :

देश का तांबा आयात पहली तिमाही में 26 प्रतिशत बढ़कर 60,766 टन पर

By भाषा | Updated: September 19, 2021 13:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 सितंबर देश का तांबा आयात चालू वित्त वर्ष की जून में समाप्त पहली तिमाही में 26 प्रतिशत बढ़कर 60,766 टन पर पहुंच गया। कोविड-19 की वजह से लगाए गए अंकुशों में ढील के बाद अब आर्थिक गतिविधियां रफ्तार पकड़ रही हैं। ऐसे में शेष वित्त वर्ष में तांबे के आयात का आंकड़ा ऊंचा रहने की उम्मीद है। अंतरराष्ट्रीय तांबा संघ ने यह जानकारी दी।

संघ ने कहा कि देश में तांबे की जरूरत को पूरा करने की पर्याप्त क्षमता के बावजूद आर्थिक वृद्धि के रफ्तार पकड़ने से चालू वित्त वर्ष में आयात का आंकड़ा तीन लाख टन पर पहुंच सकता है।

संघ ने कह, ‘‘चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में तांबे का आयात 26 प्रतिशत बढ़कर 60,766 टन पर पहुंच गया। एक साल पहले समान अवधि में यह 48,105 टन रहा था। महामारी की दूसरी लहर के बावजूद आयात में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है।’’

इस महत्वपूर्ण धातु की मांग शेष वित्त वर्ष में और बढ़ने की उम्मीद है। इसका इस्तेमाल विविध क्षेत्रों में होता है। कोविड-19 से संबंधित अंकुशों में ढील के बाद आर्थिक गतिविधियों ने रफ्तार पकड़ी है और उसी के अनुरूप तांबे की मांग भी बढ़ रही है। बीते वित्त वर्ष में भारत ने 2,33,671 टन तांबे का आयात किया था।

संघ ने कहा कि आयात में 26 से 30 प्रतिशत की वृद्धि के हिसाब से देखा जाए, तो 2021-22 में तांबे का आयात 2,95,000 से 3,04,000 टन के बीच रह सकता है।

संघ के निदेशक मयूर करमाकर ने कहा, ‘‘तांबे का आयात काफी तेजी से बढ़ रहा है। यह अच्छी बात नहीं है। अन्य देशों को हमारी कीमत पर लाभ हो रहा है। हमारे पास पर्याप्त घरेलू क्षमता है। इसके बावजूद आयात में तेज वृद्धि हो रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?