मांग घटने से बिनौला तेल खली वायदा कीमतों में गिरावट

By भाषा | Updated: May 18, 2021 15:44 IST2021-05-18T15:44:15+5:302021-05-18T15:44:15+5:30

Cottonseed oil cake futures fall due to fall in demand | मांग घटने से बिनौला तेल खली वायदा कीमतों में गिरावट

मांग घटने से बिनौला तेल खली वायदा कीमतों में गिरावट

नयी दिल्ली, 18 मई हाजिर बाजार में कमजोरी के रुख को देखते हुए कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे वायदा कारोबार में मंगलवार को बिनौलातेल खली की कीमत 16 रुपये की गिरावट के साथ 2,565 रुपये प्रति क्विन्टल रह गई।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में कमजोरी के रुख के बीच मौजूदा स्तर पर कारोबारियों की बिकवाली से मुख्यत: बिनौलातेल खली वायदा कीमतों में गिरावट आई।

एनसीडीईएक्स में बिनौलातेल खली के मई माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 16 रुपये अथवा 0.62 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,565 रुपये प्रति क्विन्टल रह गई जिसमें 120 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बिनौलातेल खली के जून माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 17 रुपये अथवा 0.64 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,631 रुपये प्रति क्विन्टल रह गई जिसमें 1,05,850 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Cottonseed oil cake futures fall due to fall in demand

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे