वर्ष 2020-21 के सत्र में कपास निर्यात 20 प्रतिशत बढ़ सकता है: सीएआई

By भाषा | Updated: April 15, 2021 21:19 IST2021-04-15T21:19:27+5:302021-04-15T21:19:27+5:30

Cotton exports may grow by 20 percent in the year 2020-21: CAI | वर्ष 2020-21 के सत्र में कपास निर्यात 20 प्रतिशत बढ़ सकता है: सीएआई

वर्ष 2020-21 के सत्र में कपास निर्यात 20 प्रतिशत बढ़ सकता है: सीएआई

मुंबई, 15 अप्रैल भारतीय कपास संघ (सीएआई) ने बृहस्पतिवार को अनुमान जताया है कि अक्टूबर में शुरू होने वाले 2020-21 कपास सत्र का निर्यात 20 प्रतिशत बढ़कर 60 लाख गांठ हो जाने का अनुमान। इसका मुख्य कारण अंतरराष्ट्रीय कीमतों का अधिक होना है।

सीएआई ने एक बयान में कहा कि वर्ष 2019-20 के सत्र में, कपास का निर्यात 50 लाख गांठ का हुआ था।

सीएआई के अध्यक्ष अतुल गनात्रा ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘हम भारतीय कपास की तुलना में अंतरराष्ट्रीय कीमतों के अधिक होने की वजह से चालू सत्र में कपास का निर्यात 10 लाख गांठ बढ़कर 60 लाख गांठ होने उम्मीद कर रहे हैं। एक महीने पहले, भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय कपास के बीच औसत मूल्य अंतर 10 से 13 सेंट के बीच था जो अब लगभग 4 से 5 सेन्ट के आसपास है।”

कपास के निर्यात की खेप, 31 मार्च, 2021 तक 43 लाख गांठ तक आंकी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Cotton exports may grow by 20 percent in the year 2020-21: CAI

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे