लाइव न्यूज़ :

Lockdown: लॉकडाउन खत्म होने के बाद प्लेन में खाना नहीं देगा इंडिगो, जानें और क्या होंगे बदलाव

By भाषा | Updated: April 10, 2020 12:56 IST

भारत में कोरोना वायरस के चलते 21 दिनों का लॉकडाउन लागू है. इस दौरान घरेलू और अंतरराष्ट्रीय वाणिज्यिक सेवाएं रद्द हैं. हालांकि कोरोना संकट से लड़ने के लिए विशेष विमानों को उड़ने की अनुमति हैं.

Open in App
ठळक मुद्देभारत में लॉकडाउन 14 अप्रैल को खत्म हो रहा है, कई राज्यों ने केंद्र सरकार से लॉकडाउन की अवधि बढ़ाए जाने का अनुरोध किया है.लॉकडाउन खत्म होने के बाद कंपनियां के आगे की तैयारियों की मद्देनजर जुट गई हैं.

भारत में कोरोना वायरस के कारण लगाए लॉकडाउन के खत्म होने और वाणिज्यिक यात्री विमानों के फिर से उड़ान भरने के बाद इंडिगो बार-बार अपने विमानों की अच्छे तरीके से सफाई करेगा। इंडिगो ने कहा है कि कुछ वक्त के लिए विमान में भोजन परोसना बंद करेगा अैर हवाईअड्डे पर चलने वाली बसों में अधिकतम 50 फीसदी सीटें ही भरेगा।

एयरलाइन के सीईओ रोनजॉय दत्ता ने शुक्रवार को कहा, ‘‘इन जैसी परिस्थितियों में कंपनियां वृद्धि या लाभ का प्रबंधन नहीं करती बल्कि नकदी के प्रवाह का प्रबंधन करती है। इसका मतलब है कि हमारा एकमात्र ध्यान नकदी के प्रवाह पर है। हम अपनी सभी निर्धारित लागतों का अध्ययन कर रहे हैं और उन्हें कम करने के रास्ते तलाश रहे हैं।’’

दत्ता ने कहा कि लॉकडाउन के बाद इंडिगो की योजना सबसे पहले सेवाओं को शुरू करना तथा धीरे-धीरे क्षमता बढ़ाना होगा। दत्ता ने शुक्रवार को कर्मचारियों को किए ईमेल में कहा, ‘‘हम हमेशा से सुरक्षा का अधिक ख्याल रखते हैं और अब हमें स्वास्थ्य का ध्यान भी रखना होगा। इसे ध्यान में रखते हुए हम अपनी कई संचालनात्मक प्रक्रियाओं को बदलने पर विचार कर रहे हैं। नयी प्रक्रियाएं अभी तय नहीं हुई हैं।’’

इसमें कहा गया है, ‘‘लेकिन हम अपने विमानों को पहले के मुकाबले कई बार अच्छे तरीके से साफ करेंगे, हम कुछ समय के लिए विमान में भोजन परोसने की सेवा बंद करेंगे और हम अपने कोच को 50 प्रतिशत तक ही भरेंगे। हम जल्द ही नयी प्रक्रियाएं लेकर आएंगे।’’ भारत ने कोरोना वायरस वैश्विक महामारी पर लगाम लगाने के लिए 21 दिन का लॉकडाउन लागू कर रखा है।

इसके साथ ही सभी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय वाणिज्यिक यात्री उड़ानों को इस अवधि के लिए निलंबित कर दिया गया है। हालांकि, भारतीय विमानन नियामक (डीजीसीए) ने बंद के दौरान मालवाहक विमानों, तट पर हेलीकॉप्टर अभियानों, इलाज मुहैया कराने के लिए आवश्यक विमानों और विशेष उड़ानों को अनुमति दे रखी है। 

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?