लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: मुश्किल समय में काम करने वाले रिलायंस के कर्मचारियों को मुकेश अंबानी ने किया मेल, कही ये बात

By भाषा | Updated: April 6, 2020 17:17 IST

दो लाख से अधिक कर्मचारियों को भेजे ईमेल में अंबानी ने आधुनिक इतिहास के सबसे प्रतिकूल हालात से जूझने में असाधारण स्तर की प्रतिबद्धता दिखाने के लिए सभी उनका आभार व्यक्त किया।

Open in App
ठळक मुद्देमुकेश अंबानी ने आरआईएल के कर्मचारियों को लॉकडाउन के दौरान देश की जीवनरेखा संभालने वाला ‘अग्रणी योद्धा’ बताया।कोविड-19 संकट से निटपने के प्रयास में रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) अपनी ओर से महत्वपूर्ण योगदान कर रही है।

नई दिल्ली। अरबपति कारोबारी मुकेश अंबानी ने आरआईएल के कर्मचारियों को लॉकडाउन के दौरान देश की जीवनरेखा संभालने वाला ‘अग्रणी योद्धा’ बताया, जो दूरसंचार से लेकर खुदरा स्टोर और पेट्रोल पंप को संभाल रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने फिर कहा है कि कोविड-19 संकट से निटपने के प्रयास में रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) अपनी ओर से महत्वपूर्ण योगदान कर रही है।

समूह का कारोबार पेट्रोलियम से लेकर दूरसंचार तक फैला हुआ है और इसके दो लाख से अधिक कर्मचारियों को भेजे ईमेल में अंबानी ने आधुनिक इतिहास के सबसे प्रतिकूल हालात से जूझने में असाधारण स्तर की प्रतिबद्धता दिखाने के लिए सभी उनका आभार व्यक्त किया।

देश में कोरोना वायरस महामारी के चलते जारी 21 दिनों के बंद के दौरान 130 करोड़ देशवासियों में ज्यादातर अपने घरों में हैं। रिलायंस टेलीकॉम की शाखा जियो लगातार 40 करोड़ लोगों को वायस कॉलिंग और इंटरनेट सेवाएं मुहैया करा रही है।

रिलायंस रिटेल लाखों लोगों को खाद्य और अन्य आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति कर रही है, रिलायंस लाइफ साइंसेज कोविड-19 के परीक्षण की क्षमता बढ़ा रही है और मुंबई में श्री एच एन रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल ने कोरोना वायरस के इलाज के 100 बेड तैयार किए हैं।

इसके अलावा कंपनी कि रिफाइनरी से लगातार ईंधन और अन्य पेट्रोलियम वस्तुओं का उत्पादन जारी है। कर्मचारियों को चार अप्रैल को भेजे गए एक आंतरिक ईमेल में उन्होंने आरआईएल कर्मचारियों और उनके आश्रितों के लिए कोविड-19 की जांच और उपचार की सुविधाओं के बारे में बताया।

अंबानी ने कहा, ‘‘मेरा दृढ़ विश्वास है कि हमारे प्रत्येक सहकर्मी को ‘अग्रणी योद्धा’ के रूप में सम्मानित किया जाना चाहिए। मैं देश और कंपनी के प्रति आपकी प्रतिबद्धता और सेवा के लिए दिल से आप सभी की सराहना करता हूं।’’ अंबानी ने कहा कि कंपनी का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है, लेकिन तब तक आराम नहीं किया जा सकता है, जब तक भारत कोरोना वायरस आपदा पर पूरी तरह से विजय प्राप्त नहीं कर लेता है।

टॅग्स :मुकेश अंबानीरिलायंसकोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

क्रिकेटArjun Tendulkar-Saaniya Chandhok Wedding: सचिन तेंदुलकर के घर शहनाई?, मुंबई में भव्य शादी समारोह?, सारा का नृत्य, धोनी-साक्षी संग पहुंचे, वीडियो

क्रिकेटबेटा बड़ा हो गया है?, सचिन तेंदुलकर ने जामनगर में आयोजित प्री-वेडिंग पार्टी में बेटे अर्जुन के लिए भावुक भाषण दिया,  नीता और मुकेश अंबानी ने किया स्वागत, वीडियो

कारोबारआखिर क्यों मुकेश अंबानी ने रूसी तेल कंपनी से बनाई दूरी?, जनवरी 2026 से अब तक एक भी बैरल नहीं, आईओसी और बीपीसीएल ने 634000 बीपीडी?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख