लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Lockdown: आईएमएफ ने भारत को सराहा, आर्थिक मंदी के बावजूद देशव्यापी लॉकडाउन लागू करने का समर्थन

By भाषा | Updated: April 16, 2020 11:01 IST

कोरोना वायरस के कहर से भारत भी अछूता नहीं है. देश में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर गुरुवार को 414 हो गई जबकि संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 12380 हो गई. कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए भारत में 40 दिनों का लॉकडाउन लागू है.

Open in App
ठळक मुद्देआईएमएफ ने कहा है कि कोरोना वायरस का एशिया-प्रशांत क्षेत्र पर गंभीर असर होगा.सिर्फ एशिया में कोरोना वायरस के 3.33 लाख केस सामने आए हैं और इससे 12 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई है

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने कहा कि वह कोरोना वायरस से निपटने के लिए देशव्यापी लॉकडाउन लगाने के भारत के समय रहते लिए गए फैसले का समर्थन करता है। इससे एक दिन पहले आईएमएफ ने अपने वर्ल्ड इकोनोमिक आउटलुक में 2020 में भारत की विकास दर 1.9 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया था।

आईएमएफ के एशिया और प्रशांत विभाग के निदेशक चांग योंग री ने यहां संवाददाता सम्मेलन के दौरान पत्रकारों से कहा, ‘‘आर्थिक मंदी के बावजूद सरकार ने देशव्यापी बंद लागू किया और हम भारत के समय रहते लिए गए फैसले का समर्थन करते हैं।’’ भारत में 25 मार्च को तीन हफ्ते का बंद लागू किया गया था जो 14 अप्रैल को समाप्त होना था। बाद में बंद को तीन मई तक बढ़ा दिया गया।

उन्होंने बताया कि पूरे एशिया-प्रशांत क्षेत्र पर कोरोना वायरस का असर गंभीर और अभूतपूर्व होगा। 2020 में एशिया की वृद्धि थम-सी जाएगी। उन्होंने कहा कि 2021 में उम्मीद है। अगर विषाणु पर नियंत्रण लगाने की नीतियां कामयाब होती है वृद्धि में फिर से उछाल आ सकता है। हालांकि उन्होंने कहा कि यह कहना अनिश्चित है कि इस साल कैसी प्रगति होगी। री ने कहा कि यह पहले की तरह कारोबार करने का समय नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘हमें इस साल के अंत तक आर्थिक गतिविधि में उछाल आने की उम्मीद है क्योंकि चीन सबसे पहले इस विषाणु से उबरता हुआ दिख रहा है।

हालांकि कुछ स्पष्ट जोखिम भी है कि विषाणु वापस आ सकता है और हालात सामान्य होने में वक्त लग सकता है।’’ री ने बताया कि 2020 के लिए जापान के आर्थिक विकास का अनुमान भी निराशाजनक हो गया है। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस के असर के कारण जापान में जीडीपी 5.2 प्रतिशत तक गिर सकती है। 

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनकोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाइंडियाइकॉनोमीजापान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?