लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस संकट: रुपया 36 पैसे गिरकर नये रिकॉर्ड निचले स्तर पर, शुरुआती कारोबार में 300 अंक से अधिक गिरा सेंसेक्स

By भाषा | Updated: April 16, 2020 11:10 IST

कोरोना वायरस के संक्रमण के बढ़ते मामलों तथा वैश्विक अर्थव्यवस्था पर महामारी के असर के कयासों से निवेशकों में भय कायम है. इस वजह से शेयर बाजार और रुपये में गिरावट जारी है.

Open in App
ठळक मुद्देकच्चा तेल 1.44 प्रतिशत की तेजी के साथ 28.09 डॉलर प्रति बैरल चल रहा था। कारोबारियों के अनुसार, विप्रो कंपनियों के तिमाही परिणाम के साथ सत्र की खराब शुरुआत का बाजार पर असर हो रहा है।

घरेलू शेयर बाजारों के गिरावट में खुलने तथा देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ने के कारण गुरुवार को शुरुआती कारोबार में रुपया 36 पैसे गिरकर रिकॉर्ड नये निचले स्तर पर रहा। रुपया नरमी के साथ 76.75 प्रति डॉलर पर खुला और कुछ ही देर में 36 पैसे गिरकर 76.80 प्रति डॉलर पर आ गया। यह इसका नया सर्वकालिक निचला स्तर है। कारोबारियों ने कहा कि वैश्विक बाजारों में जोखिम को देखते हुए निवेशक सुरक्षित निवेश की ओर जा रहे हैं। ऐसे में डॉलर की खरीद बढ़ने से अन्य मुद्राओं पर दबाव है।

शेयर बाजार में भी गिरावट

वैश्विक बाजारों की तर्ज पर शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 300 अंक से अधिक की गिरावट में रहा। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 336.77 अंक यानी 1.11 प्रतिशत गिरकर 30,043.04 अंक पर चल रहा था।

एक समय यह 30,016.17 अंक के निचले स्तर पर भी आ गया। इसी तरह एनएसई का निफ्टी भी 81.10 अंक यानी 0.91 प्रतिशत लुढ़ककर 8,844.20 अंक पर चल रहा था। सेंसेक्स की कंपनियों में इंफोसिस में सर्वाधिक चार प्रतिशत तक की गिरावट रही। इसके अलावा कोटक महिंद्रा बैंक, हीरो मोटोकॉर्प, टेक महिंद्रा, टाइटन और एक्सिस बैंक भी गिरावट में रहे।

हालांकि एलएंडटी, पावरग्रिड, सन फार्मा, रिलायंस इंडस्ट्रीज और ओएनजीसी आदि में तेजी रही। बुधवार को सेंसेक्स 310.21 अंक यानी 1.01 प्रतिशत गिरकर 30,379.81 अंक पर और निफ्टी 68.55 अंक यानी 0.76 प्रतिशत टूटकर 8,925.30 अंक पर बंद हुआ था

शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, बुधवार को विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने घरेलू शेयर बाजार में 1,358.66 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध खरीदारी की। कारोबारियों के अनुसार, विप्रो कंपनियों के तिमाही परिणाम के साथ सत्र की खराब शुरुआत का बाजार पर असर हो रहा है।

टॅग्स :कोरोना वायरस इंडियाशेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टीडॉलरसीओवीआईडी-19 इंडियाCOVID-19 India
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

विश्वबेलगाम राजा के खिलाफ जन हुंकार के मायने

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!