लाइव न्यूज़ :

कोरोना संकट : सीआईआई की आर्थिक गतिविधियों पर नियंत्रण सहित कड़े कदम उठाने की अपील

By भाषा | Updated: May 3, 2021 17:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली तीन मई भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) ने देश में कोरोना संक्रमण के प्रकोप को नियंत्रण में करने के लिए केंद्र सरकार से राष्ट्रीय स्तर पर आर्थिक गतिविधियों पर अंकुश समेत कड़े कदम उठाने की अपील की है।

सीआईआई के अध्यक्ष उदय कोटक ने सोमवार को एक बयान में कहा, ‘‘सरकार को कोरोना वायरस की दूसरी लहर को थामने के लिए उच्च स्तर पर कड़े कदम उठाने चाहिए। फिलहाल लोगों की जान बचाने के लिए सबसे पहले कोरोना का प्रसार रोकना जरुरी है। केंद्र और राज्यों में सरकारों द्वारा आपातकालीन आधार पर स्वास्थ्य के बुनियादी ढांचे का निर्माण किया जा रहा है, लेकिन इसमें समय लगेगा।’’

उन्होंने कहा, ‘इस नाजुक समय में जब मृतकों की संख्या तेजी से बढ़ रही है, सीआईआई सरकार से आर्थिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने समेत राष्ट्रीय स्तर पर कड़े कदम उठाने का आग्रह करता है। स्वास्थ्य कर्मी और अग्रिम पंक्ति पर काम कर रहे कर्मचारी मरीजों की संख्या को कम करने के लिए पूरी मेहनत कर रहे रहे हैं। लेकिन, मौजूदा स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ कोरोना प्रसार की रफ्तार पर अंकुश लगाना संभव नहीं है। हमें इस विषय पर देश-विदेश से विशेषज्ञ की सलाह लेनी चाहिए।’

सीआईआई ने स्वास्थ्य सेवाओं और बुनियादी ढांचे को दुरुस्त करने तथा चिकित्सा कर्मियों के लिए अस्पतालों में सुरक्षा को लेकर सेना और केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती का सुझाव भी दिया है। उसने कहा कि सरकार कोरोना के प्रसार को नियंणत्र में करने के लिए सेवानिवृत्त चिकित्सा कर्मियों, डॉक्टरों और नर्सों की भी मदद ले सकती हैं।

इसके अलावा उसने कहा है कि जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी के छात्रों का हाल ही में प्रशिक्षण पूरा हुआ है। छात्रों की परीक्षाएं रोक कर उनको कोविड गहन चिकित्सा कक्षा में मदद के लिए लगाया जा सकता है।

सीआईआई ने शहरी और ग्रामीण इलाकों में कोरोना के आरटी-पीसीआर टेस्ट को भी दोगुना करने के लिए कहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी