हाजिर मांग के कारण तांबा वायदा कीमतों में तेजी
By भाषा | Updated: July 6, 2021 14:58 IST2021-07-06T14:58:50+5:302021-07-06T14:58:50+5:30

हाजिर मांग के कारण तांबा वायदा कीमतों में तेजी
नयी दिल्ली, छह जुलाई घरेलू हाजिर बाजार की मांग में तेजी आने के बीच वायदा कारोबार में मंगलवार को तांबा की कीमत 0.92 प्रतिशत की तेजी के साथ 737.75 रुपये प्रति किलो हो गयी।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जुलाई माह में डिलीवरी होने वाले अनुबंध के लिये तांबा का भाव 8.85 रुपये यानी 0.92 प्रतिशत की तेजी के साथ 737.75 रुपये प्रति किलो हो गया। इसमें 140 लॉट के लिये सौदे किये गये।
बाजार विश्लेषकों ने तांबा कीमतों में तेजी आने का श्रेय हाजिर बाजार की मांग में तेजी के कारण कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने को दिया।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।