लाइव न्यूज़ :

कॉन्टिनेंटल टायर्स ने गुजरात में अपने खुदरा नेटवर्क का किया विस्तार

By भाषा | Updated: September 18, 2021 19:06 IST

Open in App

मुंबई 18 सितंबर टायर कंपनी कॉन्टिनेंटल टायर्स ने सूरत में दो नए स्टोर की शुरुआत के साथ गुजरात में अपने खुदरा नेटवर्क का विस्तार किया है। कंपनी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

कंपनी ने बताया कि दो नए कोंटी प्रीमियम ड्राइव स्टोर क्रमश: 800 और 2,000 वर्ग फुट क्षेत्र में फैले है।

कंपनी इन नए स्टोर के जरिये हाल में बाजार में उतारी गई अपनी सीसी6, यूसी6 और एएक्स6 टायर श्रृंखला के साथ टायर सेवाओं में आधुनिक प्रौद्योगिकियां और उपकरणों की पेशकश करेगी।

कंपनी ने कहा कि इन स्टोर पर कॉन्टिनेंटल टायरों की व्यापक श्रृंखला के अलावा नवीनतम मशीनरी और प्रौद्योगिकी से लैस वर्कशॉप भी होगी।

कॉन्टिनेंटल इंडिया के पीएलटी प्रभाग में बिक्री एवं विपणन प्रमुख रजनीश कोचगवे ने कहा, ‘‘डीलरों के साथ निकटता से साझेदारी और गुजरात में उपभोक्ताओं के साथ ब्रांड को जोड़ने के लिए हमारे निरंतर प्रयासों के तहत हम दो नए स्टोर शुरू करने पर उत्साहित हैं।’’

उन्होंने कहा कि गुजरात कंपनी के लिए एक महत्वपूर्ण बाजार है। इन नए स्टोर से शहर में कंपनी की पहुंच बढ़ेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

क्राइम अलर्टसत्तू को लेकर झगड़ा, दुकानदार रवि चौहान ने ड्राइवर अली हुसैन का सिर धड़ से किया अलग, भीड़ ने सत्तू बेचने वाले को पीट पीटकर मार डाला

क्रिकेटदेखिए वीडियो, अंतिम ओवर ड्रामा और कैसे दिल्ली की टीम 1 रन से हारी, गुजरात ने पलटी बाजी?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'