लाइव न्यूज़ :

अब ‘ब्रांडेड’ डेवलपर्स से घर खरीदना पसंद कर रहे हैं उपभोक्ता : अभिषेक लोढ़ा

By भाषा | Updated: December 5, 2021 14:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच दिसंबर रियल एस्टेट फर्म मैक्रोटेक डेवलपर्स के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अभिषेक लोढ़ा का मानना है कि भारतीय रियल एस्टेट का ढांचा सार्थक रूप से सुधर रहा है और अब उपभोक्ताओं का झुकाव नामी (ब्रांडेड) डेवलपरों की तरफ बढ़ा है।

लोढ़ा ने पीटीआई-भाषा को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि पिछले पांच वर्षों में भारतीय रियल एस्टेट का ढांचा काफी सुधरा है। उन्होंने इसका श्रेय आवासीय इकाइयों की अनुशासित आपूर्ति और ब्रांडेड डेवलपरों की तरफ ग्राहकों के बढ़े रुझान को दिया है।

पहले लोढ़ा डेवलपर्स के नाम से जानी जाने वाली फर्म मैक्रोटेक डेवलपर्स के प्रमुख ने कहा कि अब उपभोक्ता छोटे डेवलपर के बजाय ब्रांडेड डेवलपर से कहीं ज्यादा बड़े और बेहतर घरों की खरीद करना पसंद कर रहे हैं। इसमें पिछले कुछ वर्षों से संपत्ति की कीमतों में काफी हद तक बनी स्थिरता का भी योगदान है।

हालांकि, लोढ़ा का मानना है कि आने वाले समय में संपत्ति या घरों की कीमतें बढ़ेगी लिहाजा पहले घर ले चुके मध्यवर्ग के खरीदारों के संपत्ति सृजन में इजाफा होगा।

लोढ़ा ने कहा, ‘‘भारत समेत दुनियाभर में भारतीय रियल एस्टेट क्षेत्र को लेकर काफी सकारात्मकता है। इसकी वजह यह है कि इस उद्योग की संरचना बेहद सार्थक ढंग से बदल रही है। अब मांग का बड़ा हिस्सा अग्रणी ब्रांडेड डेवलपर के पास जा रहा है, क्योंकि मांग कम रहने और परियोजनाओं के अटकने के दौर में भी इन डेवलपर का रवैया ग्राहकों के प्रति अच्छा रहा था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘बड़ी रियल एस्टेट कंपनियों ने समय पर परियोजनाओं को पूरा कर ग्राहकों के बीच विश्वास का भाव पैदा किया है और अब लोग निर्माणाधीन परियोजनाओं में तभी निवेश करना पसंद कर रहे हैं जब उसके साथ कोई ब्रांडेड डेवलपर जुड़ा है।’’

बाजार में मांग के बारे में पूछे जाने पर लोढ़ा ने कहा कि महामारी की दूसरी लहर के बाद से यह लगातार मजबूत बनी हुई है। उन्होंने कहा कि आपूर्ति अब ज्यादा अनुशासित हो गई है और आगे भी ऐसी बनी रहेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख