लाइव न्यूज़ :

अगले साल बढ़ेगा उपभोक्ता खर्च, 2020 में आएगी बड़ी गिरावट : फिच सॉल्यूशंस

By भाषा | Updated: November 30, 2020 17:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 नवंबर कोविड-19 महामारी की वजह से 2020 में उपभोक्ता खर्च में गिरावट आई है, लेकिन अगले साल यानी 2021 में परिवारों का खर्च बढ़ेगा। फिच सॉल्यूशंस ने सोमवार को कहा कि 2021 में उपभोक्ता खर्च में 6.6 प्रतिशत की वृद्धि होगी।

चालू साल यानी 2020 में उपभोक्ता खर्च में 12.6 प्रतिशत की गिरावट का अनुमान है।

फिच ने कहा, ‘‘2021 में उपभोक्ता खर्च में वृद्धि सकारात्मक होगी, लेकिन हमारा मानना है कि ज्यादातर देशों की तुलना में यह सुस्त रहेगी, क्योंकि 2020 में इसमें बड़ी गिरावट आई है।’’ फिच का अनुमान है कि बेरोजगारी ऊंचे स्तर पर बनी रहेगी, वहीं सरकार के समर्थन उपाय कितने प्रभावी रहते हैं, इसपर सवालिया निशान है।

फिच सॉल्यूशंस ने कहा, ‘‘उपभोक्ता खर्च कोविड-पूर्व के स्तर पर 2021 की दूसरी छमाही और 2022 में ही पहुंच पाएगा।’’

उसने कहा, ‘‘हमारा अनुमान है कि भारत में परिवारों का खर्च 2021 में बढ़ेगा। 2020 में महामारी की वजह से इसमें भारी गिरावट आने का अनुमान है।’’

फिच सॉल्यूशंस ने कहा कि मूल्य के हिसाब से परिवारों का खर्च 2021 में 123 लाख करोड़ रुपये रहेगा। यह 2019 के 121.6 लाख करोड़ रुपये की तुलना में मात्र 1.2 प्रतिशत अधिक है। इससे पता चलता है कि कोविड-19 महामारी की वजह से उपभोक्ता खर्च कितनी बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

उसने कहा कि उपभोक्ता खर्च की सभी श्रेणियां 2021 में सकारात्मक वृद्धि दर्ज करेंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा ने स्टाफ सदस्य पर बरसे, जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या