लाइव न्यूज़ :

उपभोक्ता संगठनों ने पैकिंग लेबल मानदंडों पर तत्काल अधिसूचना जारी करने की मांग की

By भाषा | Updated: December 20, 2021 16:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 दिसंबर उपभोक्ता संगठनों ने सार्वजनिक स्वास्थ्य के हित में ‘फ्रंट ऑफ दि पैकेज लेबलिंग (एफओपीएल)’ पर लंबे समय से अटके विनियमन की तत्काल अधिसूचना जारी करने की मांग की है।

यह मांग, आठ सूत्री घोषणा पत्र में शामिल है, जिसे भारत के उपभोक्ता समन्वय परिषद (सीसीसी) के साथ ही उपभोक्ता संरक्षण संघ, अगरतला ने खाद्य सुरक्षा नियामक एफएसएसएआई के सामने रखने की योजना बनाई है।

एफओपीएल के तहत खाद्य पदार्थों के पैकेट पर पोषक तत्त्वों के बारे में सरल और ग्राफिक जानकारी दी जाती है, और कंपनियों के पास ग्राहकों को गुमराह करने की गुंजाइश कम होती है।

कंज्यूमर यूनिटी एंड ट्रस्ट सोसाइटी (कट्स) के निदेशक जॉर्ज चेरियन ने एक बयान में कहा कि भारतीय खाद्य मानक और सुरक्षा प्राधिकरण (एफएसएसएआई) पहले ही हितधारकों पर चर्चा और परामर्श करने में कई साल लगा चुका है, और इसलिए बिना किसी देरी इस दिशा में कदम बढ़ाने की जरूरत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?