लाइव न्यूज़ :

गुवाहाटी में जहाज मरम्मत केंद्र का निर्माण अगले साल मई से शुरू होगाः सोनोवाल

By भाषा | Updated: December 29, 2021 20:43 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 दिसंबर केंद्रीय बंदरगाह, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने बुधवार को कहा कि गुवाहाटी में पांडु जहाज मरम्मत केंद्र का निर्माण मई, 2022 से शुरू होगा और इसके 2024 तक पूरा हो जाने की उम्मीद है।

बंदरगाह, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्रालय की तरफ से जारी बयान के मुताबिक, सोनोवाल ने पांडु जहाज मरम्मत केंद्र की प्रगति के बारे में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण, कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी)-मद्रास के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ परियोजना की समीक्षा की गई।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘इस परियोजना से संबंधित तकनीकी काम को पूरा किया जा रहा है। मई, 2022 से इसका निर्माण कार्य शुरू होने वाला है। इसका निर्माण दो साल के भीतर यानी 2024 तक पूरा करने का लक्ष्य है।’’

पांडु जहाज मरम्मत केंद्र की घोषणा 26 अगस्त, 2021 को की गई थी। इसका डिजाइन एवं क्रियान्वयन जलमार्ग प्राधिकरण और कोचीन शिपयार्ड मिलकर कर रहे हैं जबकि आईआईटी-मद्रास तकनीकी समर्थन दे रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?