लाइव न्यूज़ :

जीएसटी को लेकर कांग्रेस का बड़ा बयान, मोदी सरकार ने बिना तैयारी लागू किए सारे नियम

By भाषा | Updated: December 25, 2018 20:18 IST

जीएसटी परिषद की बुधवार को हुई बैठक में सामान्य तौर पर इस्तेमाल में आने वाली 23 वस्तुओं पर जीएसटी की दर में कटौती की गयी। इन वस्तुओं पर कर की दर को 18 फीसदी से घटा कर क्रमश: 12 फीसदी और पांच फीसदी किया गया।

Open in App

पंजाब के वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने मंगलवार को आरोप लगाया कि कुछ वस्तुओं पर जीएसटी की दरों में कटौती आनन फानन में बिना तैयारी के लागू की गयी कर व्यवस्था को दुरूस्त करने का प्रयास है।मनप्रीत ने बिजली और पेट्रोल को वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के दायरे में लाने की मांग की ।जीएसटी परिषद की बुधवार को हुई बैठक में सामान्य तौर पर इस्तेमाल में आने वाली 23 वस्तुओं पर जीएसटी की दर में कटौती की गयी। इन वस्तुओं पर कर की दर को 18 फीसदी से घटा कर क्रमश: 12 फीसदी और पांच फीसदी किया गया।कांग्रेस नेता मनप्रीत बादल ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘कर की दरों में कटौती आनन फानन में बिना तैयारी के लागू की गई जीएसटी की व्यवस्था को दुरूस्त करने का प्रयास है क्योंकि पहली बार इसकी अवधारणा स्पष्ट नहीं थी। यह बैठक इसे दुरूस्त करने का प्रयास मात्र है।’’ उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने जीएसटी को ‘‘गब्बर सिंह टैक्स’’ कहा है। जीएसटी को जल्दबाजी में बिना किसी तैयारी के लागू कर दिया गया था।’’ पंजाब के वित्त मंत्री ने कहा, ‘‘इसकी अवधारणा स्पष्ट नहीं थी । संबंधित लोगों से संपर्क नहीं किया गया । इसकी तकनीकी तैयारियां नहीं थी । हमारी मांग जीएसटी रिर्टन फाइल करने को आसान बनाने तथा पेट्रोलियम और बिजली को इसके दायरे में लाने की है।’’ 

टॅग्स :जीएसटीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित