लाइव न्यूज़ :

विवाद से विश्वास योजना समाप्त

By भाषा | Updated: March 31, 2021 22:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 31 मार्च प्रत्यक्ष कर विवाद समाधान योजना विवाद से विश्वास के तहत घोषण करने की समयसीमा बुधवार को समाप्त हो गयी।

आयकर विभाग ने पिछले महीने योजना के तहत घोषणा करने और भुगतान करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर क्रमश: 31 मार्च और 30 अप्रैल कर दी थी। इससे पहले, समयसीमा क्रमश: 28 फरवरी और 31 मार्च थी।

इस महीने की शुरूआत में वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर ने लोकसभा में सवालों के लिखित जवाब में कहा था कि योजना के तहत 22 फरवरी तक 1.28 लाख से अधिक घोषणाएं की गयी। इन मामलों में 98,328 करोड़ रुपये की विवादित कर राशि जुड़ी थी।

विवादित कर के एवज में भुगतान के तहत इसमें से 53,346 करोड़ रुपये प्राप्त हुए।

इसमें केंद्रीय लोक उपक्रमों ने 27,720 करोड़ रुपये, राज्य उपक्रमों ने 1,023 करोड़ रुपये तथा अन्य ने 24,603 करोड़ रुपये भुगतान किये।

योजना के तहत विवादित कर, विवादित ब्याज, विवादित जुर्माना अथवा विवादित शुल्क के निपटान का विकल्प दिया गया था। इसके अंतर्गत करदाता कर आकलन या पुन:आकलन आदेश के संदर्भ में विवादित कर का 100 प्रतिशत और विवादित जुर्माना या ब्याज अथवा शुल्क का 25 प्रतिशत देकर मामले का निपटान कर सकता था।

इसमें करदाता को घोषणा के संदर्भ में आयकर कानून के तहत किसी भी अपराध के लिये ब्याज, जुर्माना और अभियोजन से छूट दी गयी थी।

प्रत्यक्ष कर विवाद से विश्वास कानून, 17 मार्च 2020 को अमल में आया था। इसका मकसद विभिन्न अदालतों और अपीलीय मंचों में अटके प्रत्यक्ष कर विवादों का निपटान करना था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार