लाइव न्यूज़ :

इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के तरीकों पर चर्चा के लिए सम्मेलन

By भाषा | Updated: December 1, 2021 18:59 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक दिसंबर भारी उद्योग मंत्रालय देश में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने और निवेश आकर्षित करने के तरीकों पर विचार-विमर्श के लिये सम्मेलन आयोजित करेगा।

एक अधिकारी ने बुधवार को कहा कि सम्मेलन चार दिसंबर को गोवा में होगा। इसमें भारी उद्योग मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय, विभिन्न राज्यों के परिवहन मंत्री, शीर्ष अधिकारी और मोटर वाहन उद्योग के प्रमुख शामिल होंगे।

भारी उद्योग मंत्रालय इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) को बढ़ावा देने के लिए इस सम्मेलन का आयोजन कर रहा है।

अधिकारी ने बताया, ‘‘परिवहन मंत्री और राज्यों के मुख्य सचिवों/वरिष्ठ अधिकारियों, मोटर वाहन क्षेत्र के अग्रणी लोग, स्टार्ट-अप और तकनीकी विशेषज्ञों को भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है।’’

उन्होंने कहा कि भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने और इलेक्ट्रिक वाहनों, बैटरी और उच्च तकनीक वाले ऑटोमोटिव उपकरणों के निर्माण में निवेश आकर्षित करने के लिए रणनीति बनाने के इरादे से हितधारकों को एक साथ लाने को लेकर सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?