लाइव न्यूज़ :

कंप्यूटर गेमिंग क्षेत्र में जनवरी तक के छह महीनों में 54.4 करोड़ डॉलर का निवेश आया: रपट

By भाषा | Updated: March 14, 2021 17:27 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 अप्रैल भारत में उपयोगकर्ताओं की जागरूकता और रुझान बढने से कंप्यूटर गेमिंग उद्योग तेजी से बढ़ रहा है। इस क्षेत्र में पिछले साल अगस्त से इस साल जानवरी के बीच 54.4 करोड़ डॉलर का निवेश आया।

मापल कैपिटल एडवाइजर्स की एक रपट में अनुमान लगाया गया है कि साल-डेढ़ साल में देश में गेमिंग बाजार दो गुना हो जाएगा। रपट के अनुसार, देश में 40 करोड़ लोग हैं, जो डिजिटल गेम में दिलचस्पी रखते हैं। इसे देखते हुए निवेशक इस कारोबार में पैसा लगाने के अवसर देख रहे हैं। कुल वैश्विक डिजिटल खेल गतिविधि का 15 प्रतिशत से अधिक हिस्सा भारत से जुड़ा है।

मापल कैपिटल एडवाइजर्स के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक पंकज कर्ण ने कहा, ‘‘हमारा मानना है कि निवेश बढ़ने और उपभोक्ताओं के आकर्षण के चलते भारत में गेमिंग क्षेत्र में अब नया उछाल आने वाला है। पूंजी की वृद्धि पर ध्यान देने वाले निजी शेयर पूंजी निवेशक बाजार में आने लगे हैं। गेमिंग कारोबार के क्षेत्र से पहला मजबूत सार्वजनिक शेयर निर्गम जल्दी ही आ सकता है। अब हर चरण में गेमिंग बाजार की कंपनियां अपेक्षाकृत अधिक पूंजी आकर्षित करने की स्थिति में आ रही हैं।’’

उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र अगले 12 से 18 महीनों में दो गुना हो सकता है। उन्होंने कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि देश में खास कर उन गेम (डिजिटल खेल) के बारे में विनियामकीय स्पष्टताएं और नियमन में मजबूती लायी जाएगी, जहां वास्तविक रूप से धन दाव पर लगता है।’’

इस क्षेत्र में पिछले छह सात महीनों में आए प्रमुख निवेश के मामलों में ड्रीम11 में 22.5 करोड़ डॉलर (सितंबर 2020), मोबाइल प्रीमियर लीग में नौ करोड़ डॉलर (नवंबर 2020) और नजारा टेक्नोलॉजीज में 6.8 करोड (जनवरी 2021) का मामला शामिल है।

वैसे कोविड19 का खतरा दूर होने के बाद लोगों के कार्यालय व कार्यस्थल पर जाने से गेमिंग ट्रैफिक (उपयोग) प्रभावित हो सकती है, पर कुल मिला कर बाजार उभार पर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित