लाइव न्यूज़ :

रेमडेसिविर के उत्पादन और आवंटन में आया व्यापक सुधार: गौडा

By भाषा | Updated: May 16, 2021 18:04 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 मई वायरस रोधी दवा रेमडेसिविर की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिये इसके उत्पादन और आवंटन के मामले में व्यापक सुधार हुआ है। केन्द्रीय उर्वरक एवं रसायन मंत्री सदानंद गौडा ने रविवार को यह कहा। रेमडेसिविर का देश में कोविड- 19 के इलाज में इस्तेमाल किया जा रहा है।

गौडा ने ट्विटर पर डाली गई एक पोस्ट में कहा है, ‘‘विभिन्न राज्यों और संघ शासित प्रदेशों में रेमडेसिविर की जरूरत को ध्यान में रखते हुये इसकी पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिये इसके उत्पादन और आवंटन में व्यापक तौर पर सुधार हुआ है।’’

उन्होंने कहा कि 21 अप्रैल से 23 मई 2021 के बीच राज्यों और संघ शासित प्रदेशों को कुल मिलाकर 76 लाख रेमडेसिविर की शीशियां आवंटित की गईं हैं।

रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि औषधि विभाग और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा सभी राज्यों को लिखे गये पत्र में यह कहा गया है कि राज्यों और संघ शासित प्रदेशों को जो आवंटन किया गया है उसका राज्य और संघ शासित प्रदेशों के भीतर सरकारी और निजी अस्पतालों में न्यायोचित ढंग से इस्तेमाल करने के लिये उचित वितरण करने पर निगरानी रखी जानी चाहिये।

इसमें कहा गया है कि, ‘‘राज्य सरकारें और केन्द्र शासित प्रदेशों को यह सलाह दी जाती है कि, यदि उन्होंने अब तक ऐसा नहीं किया है तो विपणन कंपनियों के पास तुरंत पर्याप्त मात्रा में खरीद के लिये अपने आर्डर दें। राज्यों और संघ शासित प्रदेशों के लिये जो आवंटन किया गया है उसमें से आपूर्ति श्रृंखला के मुताबिक जितनी मात्रा उन्हें खरीदनी है उसके लिये कंपनियों के संपर्क अधिकारियों के साथ नजदीकी समन्वय स्थापित करते हुये काम करें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें