लाइव न्यूज़ :

आधुनिक ठेलागाड़ी का डिजाइन तैयार करने को प्रतियोगिता, एनआईडी के विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

By भाषा | Updated: March 13, 2021 16:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 मार्च वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि उसने कोविड-19 महामारी के कारण उत्पन्न चुनौतियों का सामना करने के लिहाज से नयी एवं कम लागत की आधुनिक ठेलागाड़ी को डिजाइन करने के लिए एक प्रतियोगिता आयोजित की।

मंत्रालय ने कहा कि चूंकि गली-मोहल्लों में सामान बेचने वाले विक्रेता, पारंपरिक बिक्री वाहनों का इस्तेमाल करते हैं इसलिए कोविड-19 बाद के दौर के लिए ऐसे वाहनों की जरूरत महसूस की जा रही है जिसमें सामानों की पैकेजिंग हो सके, बिक्री वाले सामान को प्रदर्शित करने की व्यवस्था हो, बिलिंग सुविधा हो, स्वच्छता हो, उसे आसानी से समेटा और छोटा बनाया जा सके, सरलता से कहीं ले जाया जा सके, डस्टबिन जैसे सामान, शेड, बिजली आपूर्ति और लाइटिंग व्यवस्था हो।

इस प्रतियोगिता में अहमदाबाद, आंध्र प्रदेश, असम, हरियाणा और मध्य प्रदेश में नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ डिज़ाइन (एनआईडी) के विद्यार्थियों ने भाग लिया।

बयान में कहा गया है, "प्रतियोगिता का उद्देश्य कोविड-19 के कारण उत्पन्न चुनौतियों के मद्देनजर नयी और कम लागत वाली आधुनिक ठेलागाड़ी का स्वरूप तैयार करना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

क्रिकेट12 लाख रुपये का जुर्माना, गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल पर एक्शन?

क्रिकेटKKR vs LSG Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स लाइव स्कोरकार्ड, कोलकाता के ईडन गार्डन्स में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस