लाइव न्यूज़ :

कंपनी सचिव अपनाएं ‘बोलने की संस्कृति’, समूह कारोबार पर भी रखें नजर: दीपक पारेख

By भाषा | Updated: December 19, 2021 16:13 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 दिसंबर देश के मशहूर बैंकर दीपक पारेख ने कॉरपोरेट प्रशासन के मजबूत तौर-तरीकों की पैरोकारी करते हुए कंपनी सचिवों से ‘बोलने की संस्कृति’ अपनाने का आह्वान किया और उन्हें डेटा और सूचनाओं के बीच अंतर का ध्यान रखने को कहा।

एचडीएफसी के अध्यक्ष पारेख ने कहा कि कंपनी सचिवों का निर्णय बेहद पवित्र माना जाता है और वे नियामक की उम्मीदों तथा बोर्ड के कामकाज के बीच सेतु का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि कंपनी सचिवों को डेटा एवं सूचना के फर्क का ध्यान रखना चाहिए ताकि बोर्ड सदस्य रचनात्मक रूप से फैसले ले सकें।

पारेख ने शनिवार को कॉरपोरेट प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए 21वें आईसीएसआई राष्ट्रीय पुरस्कार कार्यक्रम में कहा कि आमतौर पर शीर्ष पर मौजूद सूचीबद्ध मूल कंपनी में सभी का ध्यान अच्छे अनुपालन के लिए होता है। लेकिन छोटी और गैर-सूचीबद्ध सहायक कंपनियों की जांच कम होती है, जहां कुछ कमजोरियां हो सकती हैं।

उन्होंने कहा कि वास्तव में इन्हीं स्तरों पर नियामकीय चूक भी होती हैं, इसलिए समूह की संरचना को गहराई से और समग्र रूप से देखना चाहिए।

पारेख वर्ष 2008 में धांधली का शिकार हुई सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी सत्यम कम्प्यूटर सर्विसेज की पुनरुद्धार योजना का हिस्सा रहे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?