लाइव न्यूज़ :

कंपनियां कच्चे माल की ऊंची लागत से परेशान : सर्वे

By भाषा | Updated: June 7, 2021 15:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात जून कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के बीच कंपनियों को कच्चे माल की ऊंची लागत की समस्या से जूझना पड़ रहा है। देश के कई हिस्सों में अंकुशों की वजह से आपूर्ति श्रृंखला में बाधा आई है और साथ ही अर्थव्यवस्था के पुनरुद्धार की रफ्तार भी प्रभावित हुई है। उद्योग मंडल पीएचडीसीसीआई ने सोमवार को यह बात कही।

पीएचडीसीसीआई ने एक सर्वे में कहा कि आगे चलकर महामारी की दूसरी लहर से प्रभावित भारतीय अर्थव्यवस्था में वृद्धि को आगे बढ़ाने के लिए एक बड़े प्रोत्साहन की जरूरत होगी।

यह सर्वे 34 क्षेत्रों में किया गया। सर्वे में शामिल 73 प्रतिशत प्रतिभागियों ने कहा कि वे कच्चे माल की बढ़ती लागत की वजह से दिक्कतों का सामना कर रहे हैं। देश के कई हिस्सों में अंकुशों की वजह से आर्थिक पुनरुद्धार प्रभावित हुआ है। साथ ही इससे आपूर्ति श्रृंखला में अड़चनें भी आई हैं।

सर्वे के अनुसार, कंपनियों के समक्ष जो अन्य चुनौतियां आ रही हैं उनमें कार्यशील पूंजी की उपलब्धता, मूल्य-लागत मार्जिन/मुनाफे को कायम रखना, कमजोर मांग, पूरे श्रमबल को कायम रखना, वेतन और ऋण का भुगतान शामिल हैं।

सर्वे में कहा गया है कि कंपनियां महत्वपूर्ण रणनीतिक योजना के तहत अपने कर्मचारियों के टीकाकरण को प्राथमिकता दे रही हैं।

पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा, ‘‘कोरोना वायरस 2.0 की वजह से देश में लागू अंकुशों से उद्योग के लिए मुश्किलें पैदा हुई हैं। दफ्तर और दुकानें बंद होने से समूची आर्थिक गतिविधियां बुरी तरह प्रभावित हुई हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?