लाइव न्यूज़ :

कंपनियों ने 2020-21 में बीएसई मंच के जरिए 18.56 लाख करोड़ रुपये जुटाए

By भाषा | Updated: April 6, 2021 22:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह अप्रैल भारतीय कॉरपोरेट जगत ने कोविड-19 महामारी के बीच वित्त वर्ष 2020-21 में बीएसई मंच के जरिए 18.56 लाख करोड़ रुपये जुटाए, जो इससे पिछले वित्त वर्ष के मुकाबले 53 प्रतिशत अधिक है।

बीएसई द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक इक्विटी, बॉन्ड, आरईआईटी (रियल एस्टेट इनवेस्टमेंट ट्रस्ट), इनविट (इन्फ्रास्ट्रक्चर इनवेस्टमेंट ट्रस्ट) और वाणिज्यिक पत्रों को सूचीबद्ध करके धन जुटाया गया है।

बीएसई मंच के माध्यम से 2020-21 में कुल 18,56,366 करोड़ रुपये जुटाए गए, जबकि 2019-20 में यह आंकड़ा 12,14,680 करोड़ रुपये रहा था।

शेयर बाजार ने कहा, ‘‘यह उत्साहजनक है कि कैसे भारतीय निवेशकों ने बीएसई प्लेटफार्म के माध्यम से भारतीय कॉरपोरेट क्षेत्र में निवेश करने के लिए विश्वास दिखाया है।’’

बयान के मुताबिक 10.52 लाख करोड़ रुपये वाणिज्यिक पत्रों के माध्यम से, 5.55 लाख करोड़ रुपये बांड के माध्यम से, 2.18 लाख करोड़ रुपये इक्विटी (आईपीओ, ओएफएस, अधिकार निर्गम आदि) के माध्यम से, 25,225 करोड़ रुपये इनविट के माध्यम से और 4,255 करोड़ रुपये आरईआईटी के माध्यम से जुटाए गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?