लाइव न्यूज़ :

जनवरी-मार्च में कंपनियों ने 22 आईपीओ से 2.5 अरब डॉलर जुटाए

By भाषा | Updated: April 21, 2021 17:37 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 अप्रैल भारतीय कंपनियों ने जनवरी-मार्च तिमाही के दौरान 22 आरंभिक सार्वजनिक निर्गमों के जिरये 2.5 अरब डॉलर जुटाए।

एक रिपोर्ट में कहा गया है कि देश के पूंजी बाजार में तेजी के रुख के बीच कंपनियां आईपीओ बाजार में उतरीं और यह रुख चालू तिमाही के दौरान भी जारी रहने की उम्मीद है।

प्रमुख परामर्शक कंपनी ईवाई इंडिया बुधवार को जारी आईपीओ रिपोर्ट के अनुसार 2021 की पहली तिमाही में उपभोक्ता उत्पाद और खुदरा, विविधीकृत औद्योगिक उत्पाद, ऑटोमोटिव और परिवहन क्षेत्र की कंपनियों ने आईपीओ लाने में रुचित दिखाई। ये आईपीओ मुख्य के अलावा लघु एवं मझोले उपक्रम (एसएमई) के लिए विशेष रूप से स्थापित बाजार मंचों में लाए गए।

रिपोर्ट में कहा गया है कि पहली तिमाही में आईपीओ बाजार अच्छा रहा है और यह रुख दूसरी तिमाही में भी जारी रहने की उम्मीद है। 2021 में आईपीओ की संख्या के हिसाब से भारत वैश्विक स्तर पर नौवें स्थान पर है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि पहली तिमाही में 22 आईपीओ के जरिये कंपनियों ने कुल 257.04 करोड़ डॉलर जुटाए। इनमें से पांच आईपीओ एसएमई क्षेत्र के थे।

पहली तिमाही में 63.4 करोड़ डॉलर के साथ इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉरपोरेशन (आईआरएफसी) का आईपीओ सबसे बड़ा रहा।

मुख्य बाजार (बीएसई और एनएसई) में 2021 की पहली तिमाही में 17 आईपीओ आए। 2020 की पहली तिमाही में एक और चौथी तिमाही में 10 आईपीओ आए थे। इस तरह बीएसई और एनएसई में पिछले साल की समान तिमाही की तुलना में आईपीओ में 1,600 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई जबकि चौथी तिमाही की तुलना में 70 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई।

एसएमई खंड में पहली तिमाही में पांच आईपीओ आए। पिछले साल की पहली तिमाही में 11 और चौथी तिमाही में नौ आईपीओ आए थे। इस तरह पिछले साल की पहली तिमाही की तुलना में एसएमई आईपीओ में 55 प्रतिशत और चौथी तिमाही की तुलना में 44 प्रतिशत की गिरावट आई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम