लाइव न्यूज़ :

बिजली संयंत्रों को वाजिब दर पर प्राकृतिक गैस देने के लिए समिति का गठन

By भाषा | Updated: November 25, 2021 17:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 नवंबर पेट्रोलियम सचिव तरुण कपूर ने बृहस्पतिवार को कहा कि सरकार ने बिजली संयंत्रों को 'एक हद तक स्थिर दरों' पर प्राकृतिक गैस मुहैया कराने के लिए जरूरी उपाय सुझाने के लिए एक समिति बनाई है।

भारत की गैस-आधारित बिजली उत्पादन क्षमता 24,900 मेगावाट की है। लेकिन वाजिब दरों पर गैस की उपलब्धता नहीं होने से 14,305 मेगावाट बिजली का उत्पादन प्रभावित हो रहा है।

पेट्रोलियम सचिव कपूर ने ‘ईटी एनर्जी गैस कॉन्क्लेव’ में कहा कि बिजली क्षेत्र को एक हद तक स्थिर दर पर प्राकृतिक गैस मुहैया कराने के बारे में उपाय सुझाने के लिए एक समिति गठित की गई है।

कपूर ने इस समिति के सदस्यों या उसकी रिपोर्ट के बारे में कोई ब्योरा न देते हुए कहा कि बिजली संयंत्र प्रकृतिक गैस को एक स्थिर दर पर चाहते हैं। इसकी वजह यह है कि उनकी पैदा की हुई बिजली लगभग स्थिर दरों पर बेची जाती है।

कपूर ने कहा, "अगर प्राकृतिक गैस की कीमतें ऊपर जाती हैं तो भी बिजली उत्पादक कंपनियां बिजली के दाम नहीं बढ़ा सकती हैं। लिहाजा हम बिजली क्षेत्र में प्राकृतिक गैस की मौजूदगी बढ़ाने के तौर-तरीके तलाशने में लगे हुए हैं।"

गैस-आधारित बिजली उत्पादक संयंत्रों को आपूर्ति की जाने वाली औसत घरेलू गैस की मात्रा 2.5 करोड़ घन मीटर प्रति दिन से थोड़ी ही ज्यादा है जो जरूरत का सिर्फ 70 फीसदी ही है।

पेट्रोलियम सचिव ने कहा कि बिजली ग्रिड में गैस-आधारित बिजली संयंत्रों की भूमिका एक संतुलन बनाने की होती है। ऐसी स्थिति में इन संयंत्रों को वाजिब दर पर गैस मुहैया कराना पर्यावरण-अनुकूल ऊर्जा की दिशा में आगे बढ़ने के एक बड़े कदम का हिस्सा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या