लाइव न्यूज़ :

समिति ने डेमोक्रेट के 3,500 अरब डॉलर के विधेयक को मंजूरी दी, बाइडन के एजेंडा के लिए आगे कड़ी चुनौती

By भाषा | Updated: September 26, 2021 11:15 IST

Open in App

वाशिंगटन, 26 सितंबर (एपी) डेमोक्रेट सांसदों ने संसद की बजट समिति के जरिये 3,500 अरब डॉलर का विधेयक आगे बढ़ाया है। इसका उद्देश्य अगले दस साल के दौरान सामाजिक सुरक्षा दायरे और जलवायु कार्यक्रमों को आगे बढ़ाना है। हालांकि, एक डेमोक्रेट सदस्य ने ही इस विधेयक के खिलाफ ‘मत’ दिया है। इससे पता चलता है कि पार्टी के नेताओं के समक्ष संसद के जरिये इस भारी-भरकम पैकेज को आगे बढ़ाने के रास्ते में चुनौतियां हैं।

डेमोक्रेट की अगुवाई वाली समिति की शनिवार को वर्चुअल तरीके से बैठक हुई। इसमें इस प्रस्ताव को 20-17 मतों से मंजूरी दी गई।

बजट नियमों के तहत समिति को 2,465 पृष्ठ के उपायों में उल्लेखनीय संशोधन की अनुमति नहीं है।

इस विधेयक पर आंतरिक विभाजन को रोकने के लिए फोन कॉल और बैठकों का सिलसिला चलता रहा। राष्ट्रपति जो बाइडन, स्पीकर नैंसी पेलोसी तथा सीनेट के बहुमत नेता चक शूमर ने पर्दे के पीछे इस विधेयक पर समझौता कराने का प्रयास किया। उन्हें उम्मीद है कि इस भारी-भरकम विधेयक को जल्द मंजूरी मिल जाएगी।

पेलोसी ने शनिवार को डेमोक्रेट सदस्यों से कहा कि उन्हें इस सप्ताह ‘निश्चित रूप से’ सामाजिक और पर्यावरण पैकेज तथा एक अलग बुनियादी ढांचा विधेयक को आगे बढ़ाने का प्रयास करना चाहिए।

पेलोसी द्वारा इस बारे में अपने सहयोगियों को लिखे गए पत्र से स्पष्ट है कि कांग्रेस में डेमोक्रेट सदस्यों को आगे काफी महत्वपूर्ण काम करना होगा। उन्होंने पत्र में कहा है कि अगले कुछ दिन काफी गहनता से काम वाले रहेंगे।

वहीं रिपब्लिकन सदस्यों का कहना है कि इस प्रस्ताव की जरूरत नहीं है और बढ़ते संघीय कर्ज के बीच इसे लाना उचित नहीं है। कर्ज 28,000 अरब डॉलर से अधिक हो चुका है। रिपब्लिकन सदस्यों ने कहा कि कर बढ़ाने के प्रयासों से रोजगार प्रभावित होगा। रिपब्लिकन जैसन स्मिथ ने कहा कि यह विधेयक कामकाजी परिवारों के लिए ‘आपदा’ साबित होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?