लाइव न्यूज़ :

लॉजिस्टिक्स सेवाओं के मामले में जम्मू-कश्मीर को शेष भारत से जोड़ने को प्रतिबद्ध : डीपी वर्ल्ड

By भाषा | Updated: October 18, 2021 16:39 IST

Open in App

श्रीनगर, 18 अक्टूबर प्रमुख लॉजिस्टिक कंपनियों में से एक डीपी वर्ल्ड दुबई ने सोमवार को कहा कि वह जम्मू-कश्मीर की वास्तविक व्यावसायिक क्षमता को उभारने के लिए लॉजिस्टिक सेवाओं के मामले में उसे शेष भारत और दुनिया से जोड़ने को प्रतिबद्ध है।

डीपी वर्ल्ड दुबई के चेयरमैन और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) सुल्तान अहमद बिन सुलायेम ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम जम्मू-कश्मीर को शेष भारत से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम जानते हैं कि यह कैसे करना है, हम बाधाओं को जानते हैं।’’

सुलायेम ने कहा कि उनकी फर्म द्वारा किया गया निवेश 'मेक इन इंडिया' पहल का हिस्सा होगा और कश्मीर से निकले कई उत्पाद दुनिया तक पहुंचेंगे।

उन्होंने विश्व स्तर पर बाजार हासिल करने की क्षमता रखने वाले उत्पादों के बारे में बात करते हुए कहा, ‘‘यह देश सुंदर है और इस क्षेत्र में विशाल संभावनाएं हैं। कालीन जैसे कई उत्पाद हैं जो मैंने देखे हैं, जो दुनिया में सबसे अच्छे हैं, कृषि उत्पाद भी हैं।’’

सुलायेम ने कहा कि समस्या यह है कि उत्पादों को बाजार की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि उन्हें बताया गया है कि श्रीनगर हवाईअड्डा 23 अक्टूबर से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संचालित होने जा रहा है जो एक बडे लाभ की बात है।

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए कहा कि दुबई सरकार और जम्मू-कश्मीर सरकार ने एक समझौता किया है, जो केंद्र शासित प्रदेश को औद्योगिकीकरण और सतत विकास में नई ऊंचाइयों को छूने में मदद करेगा।

उन्होंने कहा, ‘‘आज केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर की विकास यात्रा के लिए एक महत्वपूर्ण दिन है। जम्मू-कश्मीर के अभूतपूर्व विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का हार्दिक आभार। यह समझौता ज्ञापन आत्मानिर्भर जम्मू-कश्मीर बनाने की हमारी प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम